आगामी Google Pixel 9 सीरीज में 2 साल तक फ्री मिलेगी सैटेलाइट SOS सर्विस – Google अपनी नई Pixel 9 सीरीज को 13 अगस्त को ग्लोबल स्तर और भारत में लॉन्च करने वाला है। इस सीरीज को लेकर काफी समय से यह उम्मीद की जा रही थी कि इस फ्लैगशिप स्मार्टफोन सीरीज के साथ कंपनी Apple जैसे फीचर्स के साथ-साथ सैटेलाइट SOS सर्विस दे सकता है। वहीं अब नए एंड्रॉयड 15 बीटा अपडेट से यह जानकारी मिली है कि गूगल कंपनी Pixel 9 सीरीज के लिए 2 साल तक फ्री पिक्सल सैटेलाइट SOS सर्विस ला सकता है। आइए अब हम आपको गूगल पिक्सल 9 सीरीज के बारे में जानकारी बताते हैं।
Google Pixel 9 सीरीज में मिलेगी फ्री पिक्सल सैटेलाइट SOS सर्विस
हाल ही में खबर आ रही है कि ट्रैक्टर असेंबलडीबग के साथ मिलकर एंड्रॉयड 15 बीटा का अपडेट टीयरडाउन किया गया है जिसमें अपडेट के कोड में स्ट्रिंग्स से पता चलता है कि गूगल पिक्सल सैटेलाइट SOS नाम का इमरजेंसी सैटेलाइट कनेक्टिविटी फीचर नई पिक्सल 9 सीरीज में दिया जा सकता है। इस दौरान एक फूटर लेख में यह बात पता चली है कि जब कोई यूजर सेटेलाइट के जरिए इमरजेंसी सर्विस से जुड़ता है तब उसका फोन नंबर, लोकेशन, ईमेल, नाम डिवाइस डिटेल्स और इमरजेंसी कांटेक्ट समेत सभी जानकारी इमरजेंसी सर्विस या सैटेलाइट सर्विस प्रोवाइडर के साथ साझा की जाती है।
इसके अतिरिक्त स्ट्रिंग्स यह भी सुझाव देते हैं कि कंपनी पिक्सल सीरीज में पिक्सल सैटेलाइट SOS 2 साल की अवधि के लिए फ्री में पेश कर सकती है। कथित तौर पर बताया गया है की SOS को पिक्सल डिवाइसेज के लिए 2 सालों के लिए बिना किसी चार्ज के उपलब्ध कराया गया है। गौरतलब है कि ऐसी ही सुविधा एप्पल कंपनी अपने iPhone 14 और इसके बाद के मॉडल को प्रदान करवाती है। वहीं सैटेलाइट SOS को सपोर्ट करने के लिए पिक्सल डिवाइसेज को अपडेट करना होगा।
उम्मीद की जा रही है कि Google Pixel 9 सीरीज एंड्रॉयड 15 पर चलेगा। वहीं इसके पुराने पिक्सल मॉडल को भी इमरजेंसी सैटेलाइट बेस्ड कम्युनिकेशन का सपोर्ट करने वाला अपडेट मिल सकता है। आपको बता दे कि मार्च में इस फीचर की मौजूदगी के बारे में सबसे पहले डिजिटल मिशाल रहमान ने जानकारी उपलब्ध कराई थी। वहीं एडेप्टिव कनेक्टिविटी सर्विसेज ऐप के अपडेट में इमरजेंसी टैब के तहत एक सैटेलाइट SOS और सेटिंग को लाया गया है। जिसमें इसके बारे में संपूर्ण जानकारी यानी यह कैसे कार्य करता है तथा इमरजेंसी सर्विस प्रोवाइडर के साथ साझा की गई जानकारी आदि के लिए एक लिंक भी शामिल करने का सुझाव दिया गया है।
