Google

Google Pixel Fold 2 में मिलेगा 8.02 इंच का डिस्प्ले, लीक आए सामने – बीते दिनों यह खबर आ रही थी कि Vivo और OnePlus जैसी कंपनियां फोल्डेबल स्माटफोन से अपना फोकस हटाने के बारे में विचार कर रही है। हालांकि गूगल कंपनी का इस बारे में कोई इरादा नहीं लग रहा है। क्योंकि गूगल अब Pixel Fold के बाद Pixel Fold 2 को रिलीज करने की तैयारी में लगा है। इस समय Google Pixel Fold 2 के लीक्स का सिलसिला लगातार चल रहा है।

हाल ही में लीक्स में स्मार्टफोन के डिस्प्ले और डिजाइन के बारे में जानकारी प्राप्त हुई है। हालांकि नए स्मार्टफोन के लॉन्च में अभी काफी समय है। परंतु इसके लीक्स सामने आ रहे हैं। लेटेस्ट अपडेट के अनुसार कंपनी पुराने मॉडल की तुलना में नए स्मार्टफोन के डिजाइन में बदलाव कर सकती है। दरअसल कुछ समय पहले जो रेंडर लीक हुए थे उसमें Pixel Fold 2 का बाहरी डिस्प्ले 6.4 इंच का बताया जा रहा था। परंतु अब एनालिस्ट Ross Young ने दावा करते हुए बताया कि Pixel Fold 2 का बाहरी डिस्प्ले 6.5 इंच का होगा यानी कि उन्होंने डिस्प्ले को थोड़ा छोटा बताया है। दरअसल Pixel Fold में कंपनी ने 5.8 इंच का डिस्प्ले दिया था। वहीं अब Pixel Fold 2 की बाहरी डिस्प्ले में इससे बड़ा बदलाव देखने को मिलने वाला है। क्योंकि पुराने मॉडल में कंपनी ने 7.6 इंच का डिस्प्ले दिया था। वहीं अब कंपनी अपने नए अपकमिंग स्मार्टफोन में 8.02 इंच का डिस्प्ले दे सकती है।

यदि कंपनी ऐसा करती है तो वह OnePlus Open को भी पीछे छोड़ देगी। क्योंकि OnePlus Open में 6.31 इंच का बाहरी डिस्प्ले तथा 7.82 इंच का भीतरी डिस्प्ले दिया जाता है। बड़ी डिस्प्ले रखने के पीछे कंपनी यूजर को मल्टीटास्किंग और मीडिया एंटरटेनमेंट का ज्यादा अच्छा एक्सपीरियंस देने के बारे में विचार कर रही है। वहीं Google Pixel 2 में कंपनी Tensor G4 चिपसेट दे सकती है तथा माना जा रहा है कि कंपनी इस स्मार्टफोन को अप्रैल में या मई में लॉन्च कर सकती है।

टीकम एक अनुभवी समाचार लेखक हैं। उन्हें तकनीक, खेल, मनोरंजन, स्वास्थ्य समाचार में 2 वर्षों से अधिक का अनुभव है। इसके अलावा उनकी रुचि नई चीजों के सीखने और पुस्तके पड़ने में है। आप tikam@oispice.com पर शनाया से संपर्क कर सकते हैं।