अब एक साथ कई Apps कर पाएंगे डाउनलोड, Google Play Store ने शुरू की सुविधा – हाल ही में Google Play Store में एक नया फीचर लॉन्च किया है। दरअसल पहले यूजर गूगल प्ले स्टोर पर एक समय में केवल एक ऐप ही डाउनलोड कर पाते थे। परंतु अब Google Play Store यूजर को एक साथ कई नए ऐप डाउनलोड करने की सुविधा देने वाला है। जिससे की यूजर के समय की बचत होगी। पहले के समय में किसी App का साइज बड़ा होने पर उसे डाउनलोड होने में काफी समय लगता था। जिसके बाद में दूसरा ऐप डाउनलोड हो पाता था। वही इस समस्या से निपटने के लिए गूगल प्ले स्टोर अब नया फीचर लाया है। जिससे यूजर एक ही समय में कई ऐप डाउनलोड कर पाएंगे। हालांकि इसमें यूजर एक ही समय में 10 से 15 एप्स डाउनलोड नहीं कर पाएंगे।
इस समय गूगल प्ले स्टोर एक समय में दो नए ऐप को डाउनलोड करने की सुविधा लागू करने वाला है। यानी कि यदि आप दो App एक साथ डाउनलोड करते हैं तो वह दोनों एक साथ डाउनलोड हो पाएंगे तीसरा ऐप डाउनलोड करने पर वह App पेंडिंग में चला जाएगा। इसके बाद दोनों में से किसी भी App के इंस्टॉल होने पर तीसरा App भी डाउनलोड होना शुरू हो जाएगा।
गौरतलब है कि गूगल प्ले स्टोर का यह नया फीचर नया ऐप डाउनलोड करने के लिए लागू किया गया है। app को अपडेट करने में आपको एक-एक करके ही ऐप को अपडेट करना होगा। वही आपको बता दे की एप्पल एप स्टोर से आप एक ही समय में एक साथ तीन ऐप को डाउनलोड कर सकते हैं। उसी को देखते हुए गूगल प्ले स्टोर ने भी अब यह फीचर लागू किया है। जिससे यूजर के समय की काफी बचत होने वाली है।
हालांकि अभी यह स्पष्ट नहीं हुआ है कि Google ने दो एप्स पर सीमा तय क्यों की है। दरअसल इसके पीछे वजह यह हो सकती है कि कई डाउनलोड एक साथ होने पर नेटवर्क की स्पीड कम हो जाती है जिससे सभी app को एक-एक करके डाउनलोड करने की तुलना में ज्यादा समय लग सकता है।इस समय एंड्रॉयड निर्माता इस फीचर की टेस्टिंग कर रहा है तथा वह ऐप्स की संख्या बढ़ाने के बारे में भी विचार कर रहे हैं।
बता दे की Google अपने वार्षिक डेवलपर सम्मेलन Google I/O 14 मई को रखा गया है जिसमें एंड्रॉयड 15 को पेश किया जा सकता है। एक रिपोर्ट के मुताबिक कंपनी NFC वायरलेस चार्जिंग फीचर को भी जोड़ सकती है। जिससे कि उन डिवाइसेज को चार्ज करने की सुविधा मिलेगी। जिसमें इनबिल्ट वायरलेस चार्जिंग सॉल्यूशन उपलब्ध नहीं है परंतु वह NFC को सपोर्ट करते हैं।






