Google Play Store

Google Play Store ने पॉलिसी उल्लघंन करने पर 22 लाख से ज्यादा अकाउंट किए बैन – टेक दिग्गज कंपनी Google ने अपने प्ले स्टोर से पिछले वर्ष लगभग 22.8 लाख Apps पर बैन लगा दिया था दरअसल यह बेन पॉलिसी के उल्लंघन के कारण लगाया गया था। इस दौरान कंपनी ने बताया कि उसने पॉलिसी और मेल वेयर के लगातार उल्लंघनों के बाद लगभग 3,33,000 डेवलपर अकाउंट पर रोक लगा दी है। साथ ही कंपनी ने यूजर एक्सपीरियंस में सुधार के लिए नई पॉलिसी को भी लागू किया है।

हाल ही में गूगल ने अपने सिक्योरिटी पर फोकस ब्लॉग में जानकारी दी है कि यूजर को ऑनलाइन स्कैम, संदिग्ध ऐप्स और मालवेयर से बचाने के लिए यह कदम उठाया गया है। इस दौरान कंपनी ने लगभग 22.8 लाख एप्स को पब्लिश करने से रोका है। साथ ही 333000 डेवलपर अकाउंट पर बैन लगाया है। इसके अतिरिक्त कंपनी ने संवेदनशील अनुमतियों के उचित उपयोग को सुनिश्चित नहीं करने की वजह से लगभग 2 लाख app के आवेदनों को सुधार या अस्वीकार भी किया है। गौरतलब है कि संवेदनशील अनुमतियों में SMS या कांटेक्ट का एक्सेस या लोकेशन ट्रैकिंग शामिल रहता है।

इसके अतिरिक्त गूगल प्ले स्टोर ने फ्रॉड करने वाले क्रिप्टो एक्सचेंज एप्स और इन्वेस्टमेंट एप्स को अपलोड करने की कोशिश करने वाले दो एप डेवलपर के खिलाफ फेडरल कोर्ट में कानूनी मामला भी दर्ज करवाया है। दरअसल कंपनी ने अपने गूगल प्ले स्टोर पर रिस्क वाले सभी ऐप्स की पहचान करना प्रारंभ कर दी है। इस दौरान कंपनी ने चीन के दो नागरिकों के खिलाफ मामला भी दर्ज कराया है। दरअसल इन दोनों पर प्ले स्टोर का उपयोग करके फ्रॉड करने वाले क्रिप्टो एप्स के विज्ञापन करने का शक है। कंपनी द्वारा दर्ज कराए गए मामले में यह आरोप लगाया गया है कि चीन के यह दो नागरिक फ्रॉड करने वाले क्रिप्टो एप्स से जुड़ने के लिए लोगों को तरह-तरह के लालच दे रहे थे।

जिसमें इन एप्स से जुड़ने वाले यूजर को डिपॉजिट देने के लिए बोला जाता था तथा बाद में उनका एक्सेस बंद कर दिया जाता था। कंपनी ने आरोप लगाया है कि चीन के इन दोनों नागरिकों ने अपने लोकेशन और पहचान गलत बताई है तथा Google Play Store पर पब्लिश करने के लिए इन एप्स के बारे में इन्होंने गलत जानकारी दी है। इसके बाद इन फ्रॉड क्रिप्टो एप्स के एक लाख से ज्यादा डाउनलोड होने की भी आशंका जताई गई।

Shambhavi Kumari
शांभवी कुमारी न्यूज़ हिंदी 360 के लिए एक अनुभवी समाचार लेखिका हैं। उन्हें तकनीक, खेल और स्वास्थ्य समाचार में 3 वर्षों से अधिक का अनुभव है। इसके अलावा, उसे नई चीजों के बारे में पढ़ना और लिखना पसंद है। शांभवी से ईमेल shambhavi@oispice.com के माध्यम से संपर्क किया जा सकता है