Google Play

गूगल प्ले स्टोर से सभी एंड्रॉइड स्मार्टफोन उपयोगकर्ता अच्छी तरह से परिचित होंगे। वर्तमान में शायद हो कोई ऐसा व्यक्ति होगा जो कि गूगल प्ले स्टोर को नहीं जानता हो। परन्तु क्या यूजर्स को पता हैं कि गूगल प्ले स्टोर के लोगो में परिवर्तन हो रहा हैं। प्ले स्टोर के 10 साल पूरे होने के अवसर पर इस लोगो को लॉन्च किया जा रहा हैं।

गूगल प्ले स्टोर के लोगो में दिखेगा यह परिवर्तन:-
अगर बात गूगल प्ले स्टोर के लोगो की परिवर्तन की करें तो प्ले स्टोर के कलर्स में परिवर्तन देखने को मिल सकता हैं। ब्राइट कलर्स नए गूगल प्ले स्टोर में दिख सकते हैं तथा ग्रीन कलर्स इसमें अधिक डार्क हो सकते हैं। इसके साथ ही इस प्रकार का बदलाव येलो, ब्लू तथा रेड कलर्स में देखने को मिल सकता हैं।

नया लोगो 10 साल पूरे होने पर किया जाएगा लॉन्च:-
गूगल के मुताबिक कंपनी एक नया लोगो लॉन्च कर रही हैं यह लोगो गूगल के अन्य प्रोडक्ट, गूगल फोटो तथा जीमेल से मेल खाता हैं। गूगल प्ले के वाइस प्रेसिडेंट तियान लिम का कहना हैं कि नया लोगो तथा आइकनोग्राफी साल 2012 में एंड्रॉइड मार्केट से रीब्रांड किए जाने के बाद गूगल प्ले के 10 साल पूरे होने का भी चिन्ह हैं।

गूगल प्ले स्टोर को मिलेगा 10 साल नया लुक:-
मौजूदा वक्त में सबसे अधिक पसंद किया जाने वाला प्ले स्टोर ऐप गूगल प्ले स्टोर हैं। लगभग 10 साल बाद गूगल प्ले स्टोर को नया लुक मिल रहा हैं। देशभर में तकरीबन 2.5 बिलियन लोग इस ऐप का उपयोग करते हैं। हर माह करोड़ों लोग डिजिटल कंटेंट, डिस्कवर ऐप तथा गेम्स के लिए गूगल प्ले स्टोर का उपयोग करते हैं। 20 लाख डेवलपर्स गूगल प्ले स्टोर के साथ कार्य करते हैं। गूगल का मानना हैं कि लोगों को उसके प्लेटफॉर्म में बड़े पैमाने पर कारोबार मिल रहा हैं।

Shanya Kumari
शनाया कुमारी को समाचार लेखन, विशेषकर खेलों में 4 वर्षों से अधिक का अनुभव है। उसका शौक किताबें पढ़ना और गेम खेलना है, आप shanya@oispice.com पर शनाया से संपर्क कर सकते हैं।