Google

गूगल ने Pixel 6 Series कैमरा अपडेट को किया रोल आउट, बेहतर फोटोग्राफी के लिए मिलेगा Night Sight फीचर – टेक्नोलॉजी जगत की दिग्गज कंपनी गूगल अपने Pixel 6 Series फोन में फोटोग्राफी तथा नाइट कैमरा क्वालिटी को और अधिक बेहतर बनाने के लिए आधिकारिक रूप से Night Sight Feature को नए कैमरा अपडेट में रोल आउट कर दिया है। नए और बेहतर कैमरा क्वालिटी की घोषणा सबसे पहले Pixel 7 Series के साथ ही करी गई थी। लेकिन अब कंपनी Google Pixel 6 Series के स्मार्टफोंस में भी कैमरा अपडेट तथा फोटोग्राफी के लिए नए नए फीचर्स को प्रदान करने का अपना वादा भी पूरा कर रही है।

Pixel 6 स्मार्टफोन में Night Sight फीचर में क्या अपडेट किया गया ?

Google Pixel 6 Series स्मार्टफोन में कंपनी द्वारा रोल आउट किए गए इस नाइट साइट कैमरा फीचर को अपडेट करना एक काफी बड़ी उपलब्धि मानी जा रही है। Night Sight Feature में जो अब अपडेट लाया गया है इसके माध्यम से अब गूगल के इस स्मार्टफोन से नाइट फोटोग्राफी की जाती है तो 50% कम एक्सपोज़र समय की जरूरत होती है। जिसके कारण नाइट साइट फीचर में रात में क्लिक करी गई तस्वीरें कम धुंधली क्लिक होती हैं तथा बेहद ही स्पष्ट रूप से दिखाई भी देते हैं।

आपको बता दें कि अपडेट के बाद जब आप कैमरा ओपन करके नाइट साइट ऑप्शन पर क्लिक करेंगे तो आपको एक नया टॉगल भी दिखाई देगा। इसके साथ-साथ अब आप ब्राइटनेस और एक्सपोजर को भी अपने हिसाब से तेज ब्राइटनेस (हाई एक्सपोजर) या फिर कम ब्राइटनेस (लो एक्सपोजर) को सेट कर सकते हैं। इसी के साथ साथ मात्र 2 से 6 सेकंड के बीच में एक्सपोजर का लेवल ऑटोमेटिकली व्यू के हिसाब से सेट हो जाएगा। क्योंकि अधिक रोशनी वाले वातावरण में 6 सेकंड एक्सपोजर की आवश्यकता नहीं होती है।

एक रिपोर्ट के अनुसार ऐसा बताया जा रहा है कि कंपनी द्वारा यह कैमरा अपडेट का आधिकारिक रूप से रोल आउट किया गया Google Camera version 8.8 हैं। कैमरा नाइट में कैमरा क्वालिटी को बेहतर करने के लिए डेडिकेटेड नाइट मोड प्रदान करने के अतिरिक्त भी गूगल ने अपने स्मार्टफोन में कुछ और फीचर को बेहतर बनाने पर कार्य किया है। Google ने शोर कम करने के लिए ब्रैकेटिंग के साथ HDR+ पर काम किया है तथा इस फीचर को भी स्मार्टफोन में इंटीग्रेट कर दिया है ।

शनाया कुमारी को समाचार लेखन, विशेषकर खेलों में 4 वर्षों से अधिक का अनुभव है। उसका शौक किताबें पढ़ना और गेम खेलना है, आप shanya@oispice.com पर शनाया से संपर्क कर सकते हैं।