Google

Google सर्च रिजल्ट में करने जा रहा बदलाव, अब लगातार नही कर पाएंगे स्क्रोलिंग – Google कंपनी अपने सर्च रिजल्ट में लगातार स्क्रोलिंग को बंद करने वाली है। दरअसल टेक दिक्कत कंपनी ने सर्च रिजल्ट को लगातार स्क्रोलिंग करना 2 साल पहले शुरू किया था। एक रिपोर्ट के मुताबिक हाल ही में गूगल ने यह ऐलान किया है कि वह डेस्कटॉप और मोबाइल दोनों प्लेटफार्म पर सर्च रिजल्ट के लिए लगातार स्क्रोलिंग को बंद करने वाला है तथा अब पेज बाय पेज लुकअप फॉरमैट यूजर को मिलने वाला है।

दरअसल पहली बार Google ने 2021 में मोबाइल पर लगातार सर्च रिजल्ट पेश किया था। जिसके 1 साल बाद इस फीचर को डेस्कटॉप पर भी उपलब्ध करवा दिया गया था। वहीं अब इसे गूगल की ओर से बंद किया जा रहा है। इसकी बजाय कंपनी सर्च बाय पेज फॉरमैट को लाने वाली है। गूगल कंपनी के एक अधिकारी ने बताया कि यह फीचर आज से डेस्कटॉप के लिए बंद हो जाएगा तथा आने वाले कुछ समय में यह मोबाइल डिवाइस पर भी बंद हो जाएगा।

इसके बाद लगातार सर्च की बजाय यूजर को डेस्कटॉप पर अब Google लोगो के नीचे अगले ऑप्शन के बाद पेज नंबर दिखाई देगा। वही मोबाइल पर एक से ज्यादा रिजल्ट विकल्प पेश किए जाएंगे। जो अगले सर्च रिजल्ट पेज को लौड कर पाएगा। रिपोर्ट के मुताबिक हर 10 सर्च रिजल्ट के बाद यूजर को अगले पेज पर जाना होगा। इस दौरान गूगल ने बताया कि सर्च रिजल्ट ऑटोमेटिक तौर पर लाने से सर्च इंजन के साथ बेहतर रिजल्ट नहीं मिलता है। यह बदलाव सर्च कंपनी को ऑटोमेटिक तौर पर लोड करने के बजाय ज्यादा सर्च पर तेजी से सर्च रिजल्ट देने की सुविधा प्रदान करेगा।

गौरतलब है कि पिछले काफी समय से गूगल सर्च खबरों में बना हुआ है। दरअसल इस दौरान सर्च इंजन ने अपने प्लेटफार्म पर कई आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस फीचर भी पेश किए हैं जो कि बेहतर सर्च रिजल्ट पेश करते है। हालांकि इन फीचर में से एक फीचर AI ओवरव्यू का भी है जो काफी हद तक अजीब जानकारी देता है। जिसमें कुछ संधिग्त सर्च रिजल्ट भी आधारित है। हालांकि गूगल ने दावा किया है कि AI ओवरव्यू केवल टॉप वेब रिजल्ट की जानकारी उपलब्ध कराता है। यह केवल 15% सर्च क्वेरी के लिए ही रिजल्ट उपलब्ध कर रहा है।

Tikam Bairagi
टीकम एक अनुभवी समाचार लेखक हैं। उन्हें तकनीक, खेल, मनोरंजन, स्वास्थ्य समाचार में 2 वर्षों से अधिक का अनुभव है। इसके अलावा उनकी रुचि नई चीजों के सीखने और पुस्तके पड़ने में है। आप tikam@oispice.com पर शनाया से संपर्क कर सकते हैं।