Artificial Intelligence

Gemini AI अब नही बनाएगा फोटो, कंपनी ने इस वजह बंद किया फीचर – हाल ही में गूगल ने अपना AI द्वारा चलने वाला Gemini लॉन्च किया था। जो की काफी तेजी से लोकप्रिय भी हुआ। हालांकि अब यह एआई मॉडल विवादों में पड़ गया है। दरअसल Gemini इमेज बनाता है। जिसके कुछ फीचर्स को लेकर इस समय काफी ज्यादा विवाद हो गया है। जिसके बाद कंपनी ने इमेज बनाने की क्षमता को रोक दिया है। इस समय गूगल ने Gemini AI चैटबॉट की फोटो बनाने वाली क्षमता को रोक दिया है। हालांकि अभी कंपनी ने यह अस्थाई तौर पर किया है। कंपनी का कहना है कि वह इस फीचर में सुधार करके फिर से यह रोक हटा देगी।

दरअसल एक रिपोर्ट में बताया गया कि गूगल के AI मॉडल के फीचर को हटाने के पीछे की वजह यह थी कि उसने इतिहास के की कुछ फोटो को गलत तरीके से जनरेट कर दिया। जिसके बाद सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर गूगल ने एक पोस्ट के जरिए अपनी गलती को स्वीकार भी कर लिया है। दरअसल पोस्ट में कंपनी ने कहा कि जैमिनी Gemini के इमेज जेनरेशन फीचर में कुछ कमियां है। जिस पर कंपनी कार्य कर रही है। जल्द ही वह इसे ठीक कर देंगे। हालांकि तब तक के लिए इमेज जनरेट करने वाले फीचर को कंपनी रोक रही है। वही कंपनी ने यह भी आश्वासन दिया है कि वह जल्द ही इसका बेहतर वर्जन लॉन्च करेंगे।

दरअसल रिपोर्ट के मुताबिक एक यूजर ने जैमिनी से 1943 के जर्मन सोल्जर की फोटो जेनरेट करने का ट्राई किया था हालांकि शुरुआत में जैमिनी ने यह फोटो जनरेट करने से मना कर दिया। हालांकि फिर यूजर ने लैंग्वेज बदलकर कोशिश की जिसके बाद जैमिनी ने फोटो को गलत तरीके से बना दिया। जिसके बाद यूज़र ने कई तरह के फोटो को जेनरेट कर लिया। जिसमें अलग-अलग रंगों के लोगों के चित्र बने हुए थे। इस यूज़र ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर इन फोटोस को पोस्ट किया। जिसके बाद AI के गलत तरीके से इमेज जेनरेट करने को लेकर सवाल उठने लगे। AI इतिहास के लिए ठीक नहीं है। क्योंकि यह इमेज के साथ छेड़छाड़ करके उन्हें जनरेट करता है। वहीं अब गूगल इस फीचर पर कार्य करके उसे ठीक करने की कोशिश में लगा है।

Shambhavi Kumari
शांभवी कुमारी न्यूज़ हिंदी 360 के लिए एक अनुभवी समाचार लेखिका हैं। उन्हें तकनीक, खेल और स्वास्थ्य समाचार में 3 वर्षों से अधिक का अनुभव है। इसके अलावा, उसे नई चीजों के बारे में पढ़ना और लिखना पसंद है। शांभवी से ईमेल shambhavi@oispice.com के माध्यम से संपर्क किया जा सकता है