Google

इंसानों की तरह बात करेगा गूगल का यह Bard AI Bot, Chat GPT को देगा टक्कर – इस बात की पुष्टि हो चुकी है कि Google बेहद ही जल्द अपने AI Bot को टेक्नोलॉजी जगत में ला सकता है। ऐसा करने के पीछे गूगल का मुख्य कारण वर्तमान समय में काफी ज्यादा प्रचलित हो रही ChatGPT के साथ कॉन्पिटिशन करना है। इस पोस्ट में हम आपको गूगल के आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस टीजर की जानकारी के साथ-साथ Microsoft के AI फीचर वाले सर्च इंजन के बारे में भी जानकारी प्रदान करेंगे।

कुछ ही समय पहले दुनिया की सबसे वैल्युएबल कंपनियों में से एक माइक्रोसॉफ्ट द्वारा अपने सर्च इंजन बिंग (bing) में AI (आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस) को ऐड करने की घोषणा करी है। जिसे एक बड़े रिवॉल्यूशन के तौर पर देखा जा रहा है। ऐसी परिस्थिति में गूगल भी इस रेस में बने रहने के कारण बेहद ही जल्द दुनिया के सामने अपने एआई को इंट्रोड्यूस कर सकता है। गूगल के इस Artificial Intelligence का नाम Bard रखा गया है। जिसे कुछ लोग Bard AI और BardGPT भी कह रहे हैं। इसे आप गूगल के चैट जीपीटी वर्जन के रूप में देख सकते हैं।

Google के CEO सुंदर पिचाई ने इसके बारे में और अधिक जानकारी देते हुए बताया कि इसे बनाना बेहद कठिन कार्य है। लेकिन कंपनी तेजी से इसे पूरा करने में कड़ी मेहनत कर रही हैं जिसे यूजर्स को सभी संभव फीचर्स इस एआई में प्राप्त हो सके। अपने इंटरव्यू में यह भी बताया कि जिस प्रकार ChatGPT बातचीत करती हैं उसी प्रकार हमारे एआई में भी बात करना बेहद आसान होने वाला है। बातचीत को आसान बनाने का कारण सुंदर पिचाई ने LLM-powered bot (large language model) को बताया है।

बिंग + ChatGPT और Google AI में से कोन है ज्यादा बेहतर

सुंदर पिचाई से पूछे गए प्रश्न का उत्तर देते हुए उन्होंने बताया कि गूगल कंपनी आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के बढ़ते प्रचलन से घबरा नहीं रही है बल्कि इसे एक नए अवसर के रूप में देख रही है। माइक्रोसॉफ्ट द्वारा अपने सर्च इंजन बिंग में ChatGPT को इंटीग्रेट करने पर पिचाई का कहना है कि वर्तमान समय में गूगल के सर्च इंजन का कुल सर्च इंजन मार्केट में 93% हिस्सेदारी हैं। ऐसी परिस्थिति में गूगल द्वारा लांच किए जाने वाले Bard Artificial Intelligence के सफल होने के कई ज्यादा आसार लगते हैं।

Google का Bard AI कब होगा लॉन्च?

गूगल के सीईओ सुंदर पिचाई से पूछा गया कि Bard AI या कहीं की BardGPT आधिकारिक रूप से कब लांच किया जाएगा तो इसका जवाब देते हुए उन्होंने कहा कि वे कोई निश्चित समय सीमा नहीं दे सकते हैं। लेकिन हमारी कंपनी जल्द से जल्द Google Bard AI Bot को पूरा कर लांच करने के लिए दबाव बना रही है।

Shanya Kumari
शनाया कुमारी को समाचार लेखन, विशेषकर खेलों में 4 वर्षों से अधिक का अनुभव है। उसका शौक किताबें पढ़ना और गेम खेलना है, आप shanya@oispice.com पर शनाया से संपर्क कर सकते हैं।