Gujarat Titans

GT vs LSG: गुजरात टाइटंस ने 56 रनो से जीता मैच, शुभमन गिल ने बनाए नाबाद 94 रन – आई पी एल 2023 मैं आज डबल हैडर का पहला मुकाबला डिफेंडिंग चैंपियन गुजरात टाइटंस और लखनऊ सुपरजाइंट्स के बीच खेला गया। बता दें कि इस मैच में गुजरात टाइटंस ने पहले बल्लेबाजी करते हुए शुभमन गिल के नाबाद 94 रनों की बदौलत 2 विकेट खोकर 227 रन बनाए। जवाब में लखनऊ सुपरजाइंट्स की टीम निर्धारित 20 ओवर में 7 विकेट खोकर भी 171 रन ही बना पाई और गुजरात टाइटंस ने यह मुकाबला 56 रनों से अपने नाम कर लिया।

बता दें कि यह आईपीएल का 2023 का 51 मुकाबला है जो कि नरेंद्र मोदी स्टेडियम अहमदाबाद में खेला गया। मैच में लखनऊ सुपरजाइंट्स ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया जो गलत साबित हुआ। पहले बल्लेबाजी करने उतरी गुजरात टाइटंस की ओर से सलामी बल्लेबाज रिद्धिमान साहा और शुभमन गिल के बीच 142 रनो की साझेदारी हुई। इस दौरान रिद्धिमान साहा ने 46 गेंदों पर 10 चौके और 4 छक्के लगाते हुए 81 रन बनाए। हालांकि फिर वह आवेश खान की गेंद पर आउट हो गए। हालांकि दूसरी छोर पर शुभमन गिल लगातार बेहतरीन शॉट लगा रहे थे। रिद्धिमान साहा के आउट होने के पश्चात कप्तान हार्दिक पांड्या तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी करने आए। इस दौरान वह भी 15 गेंदों में 25 रन बनाकर चलते बने। वहीं डेविड मिलर ने मैच में 12 गेंदों पर दो चौके और एक छक्का लगाते हुए नाबाद 21 रनों की पारी खेली।

इसके अलावा शुभमन गिल ने इस मैच में बेहतरीन प्रदर्शन किया। इस दौरान गिल ने 51 गेंदों में नाबाद 94 रन बना डाले। शुभमन गिल ने 2 चौके और 7 छक्के भी लगाए। गिल के नाबाद 94 तथा रिद्धिमान साहा के 81 रनों की बदौलत गुजरात टाइटंस ने 2 विकेट खोकर 227 रन बनाए। लखनऊ सुपर जायंट्स की ओर से गेंदबाजी करते हुए मोहसिन खान और आवेश खान को एक-एक सफलता मिली।

228 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी लखनऊ सुपर जायंट्स की ओर से काईल मेयर्स और क्विंटन डिकॉक ने बेहतरीन शुरुआत की। हालांकि फिर काइल मेयर्स 32 गेंदों पर 48 रन बनाकर कैच आउट हो गए। बता दें कि काइल मेयर्स ने मैच में 7 चौके और 2 छक्के भी लगाए। हालांकि वह अपने अर्धशतक से दूर रह गए। वही मैच में दीपक हुड्डा 11 गेंद पर 11 तथा मार्कस स्टोइनिस 9 गेंद पर 4 रन बनाकर आउट हो गए। मैच में क्विंटन डिकॉक ने शानदार अंदाज में प्रदर्शन किया। इस दौरान उन्होंने 41 गेंदों में 7 चौके और 3 छक्के लगाते हुए 70 रन बना डाले। हालांकि काइल मेयर्स और क्विंटन डिकॉक के अलावा कोई भी बल्लेबाज अच्छी पारी नहीं खेल पाया।

इस दौरान निकोलस पूरन भी छह गेंद पर 3 रन बनाकर चलते बने। तो वही आयुष बदोनी और कुणाल पांड्या भी कुछ खास प्रदर्शन नहीं कर पाए। कुणाल पांड्या पहली ही गेंद पर डेविड मिलर को अपना कैच थमा बैठे। हालांकि आयुष बदोनी ने जरूर अपनी टीम के लिए 11 गेंदों पर 21 रन जोड़े। गुजरात की ओर से गेंदबाजी करते हुए मोहित शर्मा ने सबसे ज्यादा 4 विकेट चटकाए तो वही राशिद खान, मोहम्मद शमी और नूर अहमद के नाम एक एक सफलता रही।

बता दें कि लखनऊ सुपर जायंट्स की टीम निर्धारित 20 ओवर में 7 विकेट खोकर 171 रन ही बना पाई और गुजरात टाइटंस ने 56 रनों से यह मुकाबला जीत लिया। इस मुकाबले में जीत के बाद गुजरात टाइटंस पॉइंट्स टेबल में 11 मैचों में 8 जीत के साथ टॉप पर बनी हुई है।

Tikam Bairagi
टीकम एक अनुभवी समाचार लेखक हैं। उन्हें तकनीक, खेल, मनोरंजन, स्वास्थ्य समाचार में 2 वर्षों से अधिक का अनुभव है। इसके अलावा उनकी रुचि नई चीजों के सीखने और पुस्तके पड़ने में है। आप tikam@oispice.com पर शनाया से संपर्क कर सकते हैं।