GT vs MI: Gujarat Titans ने मुंबई इंडियंस को 6 रनो से हराया – IPL 2024 में आज डबल हेडर का दूसरा मुकाबला गुजरात टाइटंस और मुंबई इंडियंस के बीच खेला गया। जहां पर मुंबई इंडियंस में टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। इसके बाद गुजरात टाइटंस ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 6 विकेट खोकर 168 रन बनाए। वही जवाब में मुंबई इंडियंस की टीम 9 विकेट खोकर 162 रन ही बना पाई और गुजरात टाइटंस ने यह मुकाबला 6 रनों से जीत लिया।
गौरतलब है कि आईपीएल 2024 में मुंबई इंडियंस ने हार्दिक पांड्या को गुजरात से ट्रेड करते हुए मुंबई इंडियंस में शामिल कर लिया था। जिसके बाद हार्दिक पांड्या को मुंबई इंडियंस का कप्तान नियुक्त कर दिया गया। वहीं गुजरात टाइटंस ने अपना कप्तान शुभमन गिल को नियुक्त किया। आज गुजरात टाइटंस बनाम मुंबई इंडियंस में शुभमन गिल बतौर कप्तान अपना पहला मुकाबला खेल रहे थे। मैच में मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पांड्या ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। हालांकि उनका यह फैसला गलत साबित हुआ।
Gujarat Titans ने दिया 168 रनो का लक्ष्य
दरअसल मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए गुजरात टाइटंस की ओर से रिद्धिमान साहा ने 15 गेंद पर 19 रन बनाए तो वहीं कप्तान शुभमन गिल ने 31 रनों की पारी खेली। इसके अलावा साइ सुदर्शन ने 39 गेंद पर 45 तथा राहुल तेवटिया ने 15 गेंद पर 22 अपनी टीम के लिए जोड़े। वही मैच में अजमतूल्लाह ने 17 तथा डेविड मिलर ने 12 रन बनाए। इस प्रकार गुजरात टाइटंस ने 6 विकेट खोकर 168 रन बना डालें। वहीं मुंबई इंडियंस की ओर से जसप्रीत बुमराह ने सबसे ज्यादा तीन विकेट चटकाए तो वही गेराल्ड कोएटजी ने 2 और पीयूष चावला ने 1 विकेट लिया।
162 रन ही बना पाई मुंबई इंडियंस
169 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी मुंबई इंडियंस की ओर से इशान किशन चार गेंद पर बिना अपना खाता खोले आउट हो गए। हालांकि फिर मैच में मुंबई इंडियंस के पूर्व कप्तान रोहित शर्मा ने 29 गेंद में 7 चौके और एक छक्का लगाते हुए 43 रन बना डालें। हालांकि वह अपना अर्धशतक नहीं बना पाए। वहीं मैच में नमन धीर ने 20 तथा डेवाल्ड ब्रेविस ने 46 रनों की शानदार पारी खेली। इसके अतिरिक्त तिलक वर्मा ने 25 तथा हार्दिक पांड्या और टीम डेविड ने 11-11 रनों की पारी खेली।
आखरी 3 ओवर में गिरे मुंबई के 5 विकेट
एक समय ऐसा लग रहा था कि मुंबई इंडियंस यह मुकाबला आराम से जीत लेगी। परंतु आखिरी के तीन ओवर में मुंबई इंडियंस ने अपने 5 विकेट खो दिए। इस दौरान गेराल्ड कोएटजी 3 गेंद पर एक रन तथा पीयूष चावला पहली ही गेंद पर जीरो रन पर आउट हो गए। जिसके बाद मुंबई इंडियंस ने 9 विकेट खोकर 162 रन ही बनाए और गुजरात टाइटंस ने अपना पहला मुकाबला 6 रनों से जीत लिया। गुजरात टाइटंस की ओर से गेंदबाजी करते हुए अजमतूल्लाह उमरजाई, उमेश यादव, मोहित शर्मा, स्पेंसर जॉनसन ने दो-दो विकेट लिए तो वही साई किशोर के नाम एक सफलता रही।
