Punjab Kings

GT vs PK: गुजरात टाइटंस ने 6 विकेट से जीता मैच, शुभमन ने लगाया अर्धशतक – आई पी एल 2023 का 18 वा मुकाबला गुजरात टाइटंस और पंजाब किंग्स के बीच पंजाब क्रिकेट एसोसिएशन बिंद्रा स्टेडियम मोहाली में खेला गया। बता दें कि इस मुकाबले में गुजरात टाइटंस ने पंजाब किंग्स को 6 विकेट से हराते हुए जीत दर्ज की। मैच में गुजरात टाइटंस ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। वही पहले बल्लेबाजी करते हुए पंजाब किंग्स ने निर्धारित 20 ओवर में 8 विकेट खोकर 153 रन बनाए। जवाब में गुजरात ने 1 गेंद शेष रहते ही यह मुकाबला अपने नाम कर लिया।

टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी पंजाब किंग्स ने अपना पहला विकेट 0 रन पर ही खो दिया। बता दे कि मैच में प्रभ सिमरन सिंह 2 गेंदों पर बिना अपना खाता खोलें मोहम्मद शमी की गेंद पर कैच आउट हो गए। इस के अलावा मैच में कप्तान शिखर धवन ने 8 गेंदों पर 8 रन तो वही भानुका राजपक्षे ने 26 गेंदों पर 20 रनों की पारी खेली। वहीं में मैथ्यू शॉर्ट ने पारी को संभालते हुए 24 गेंदों पर छह चौके और एक छक्का लगाते हुए 36 रन बनाए। हालांकि फिर वह भी राशिद खान का शिकार हो गए। इसके अलावा मैच में जितेश शर्मा ने 23 गेंद पर 25 तथा सेम करण ने 22 गेंदों पर 22 रनों की पारी खेली। बता दे कि दोनों ही बल्लेबाजों का विकेट मोहित शर्मा को मिला। वहीं इसके अलावा शाहरुख खान ने मैच में 9 गेंदों पर 244 के स्ट्राइक रेट से 22 रन बनाए। हालांकि फिर वह आउट हो गए। गुजरात टाइटंस की ओर से गेंदबाजी करते हुए मोहित शर्मा ने सबसे ज्यादा 2 विकेट चटकाए। इस दौरान उन्होंने 4 ओवर गेंदबाजी करते हुए मात्र 18 दिन ही विरोधी टीम को दिए इसके अलावा मोहम्मद शमी, अलजारी जोसेफ, राशिद खान, जोशुआ लिटिल ने एक-एक सफलता हासिल की।

153 रनों के लक्ष्य मिलने के बाद बल्लेबाजी करने उतरी गुजरात की ओर से ओपनर बल्लेबाज रिद्धिमान साहा ने 19 गेंदों में 5 चौके लगाते हुए 30 रनों की पारी खेली। वहीं मैच में साई सुदर्शन ने भी 20 गेंदों पर 19 रन बनाए। इसके अलावा कप्तान हार्दिक पांड्या 11 गेंदों में मात्र 8 रन बनाकर सेम करन को अपना कैच थमा बैठे। हालांकि मैच में शुभमन गिल ने बेहतरीन अंदाज में बल्लेबाजी की। इस दौरान उन्होंने 49 गेंदों में 67 रनो की पारी खेली मैच में गिल ने 7 चौके और एक छक्का भी लगाया। आखिरी ओवरों में डेविड मिलर और राहुल तेवटिया ने अच्छा खेलते हुए टीम को जीत दिला दी बता दें कि इस दौरान राहुल तेवटिया ने 2 गेंदों पर पांच तथा डेविड मिलर ने 18 गेंदों पर 17 रन बनाए।

गुजरात टाइटंस ने यह मुकाबला 1 गेंद शेष रहते ही जीत लिया। वहीं पंजाब की ओर से अर्शदीप सिंह, रबाडा, सैम करन और हरप्रीत बार ने एक-एक विकेट लिया। बता दें कि यह मुकाबला जीतते हुए गुजरात टाइटंस टीम पॉइंट्स टेबल में तीसरे स्थान पर आ गई है। वहीं इस मुकाबले में हार के बाद पंजाब किंग्स टेबल में छठे स्थान पर पहुंच गई है। बता दे कि पंजाब किंग्स ने इस सीजन 4 मुकाबलों में दो मैच में जीत दर्ज की तो वहीं दो मुकाबलों में उसे हार का सामना करना पड़ा।

टीकम एक अनुभवी समाचार लेखक हैं। उन्हें तकनीक, खेल, मनोरंजन, स्वास्थ्य समाचार में 2 वर्षों से अधिक का अनुभव है। इसके अलावा उनकी रुचि नई चीजों के सीखने और पुस्तके पड़ने में है। आप tikam@oispice.com पर शनाया से संपर्क कर सकते हैं।