MS Dhoni

IPL 2023: हरभजन सिंह ने किया बड़ा खुलासा, बताया एम एस धोनी कब लेंगे आईपीएल से सन्यास – भारतीय टीम के पूर्व कप्तान और चेन्नई सुपर किंग्स के वर्तमान कप्तान महेंद्र सिंह धोनी इस समय काफी ज्यादा चर्चा में है। क्रिकेट एक्सपर्ट्स और कई फैंस यह अनुमान लगा रहे हैं कि आई पी एल 2023 महेंद्र सिंह धोनी का आखिरी आईपीएल सीजन हो सकता है। इसी कड़ी में हरभजन सिंह ने एक बड़ा खुलासा किया है। बता दे कि साल 2023 आईपीएल का सोलवा एडिशन है।

जानकारी के लिए बता दे कि आईपीएल 2023 का पहला मुकाबला गुजरात टाइटंस और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच 31 मार्च को खेला जाएगा। वही इस सीजन भी चेन्नई सुपर किंग्स की कप्तानी महेंद्र सिंह धोनी करते हुए दिखाई दे सकते हैं। बता दें कि पिछले साल धोनी ने सीएसके की कप्तानी रविंद्र जडेजा को सौंपी थी, परंतु रविंद्र जडेजा बतौर कप्तान कुछ खास नहीं कर पाए और उन्होंने एक बार फिर महेंद्र सिंह धोनी को टीम की कमान सौंप दी। बता दें कि महेंद्र सिंह धोनी आईपीएल में दूसरे सबसे सफल कप्तान रहे हैं। आईपीएल में धोनी ने अपनी टीम को 4 बार आईपीएल का चैंपियन बनाया है।

हरभजन सिंह ने किया बड़ा खुलासा

माना जा रहा है कि आई पी एल 2023 का सीजन महेंद्र सिंह धोनी का आखरी आईपीएल हो सकता है। इसी बीच भारतीय पूर्व गेंदबाज हरभजन सिंह ने महेंद्र सिंह धोनी के संन्यास को लेकर बड़ा खुलासा किया है। दरअसल हरभजन सिंह का कहना है कि महेंद्र सिंह धोनी हमेशा से अपने फैसले को लेकर जाने जाते हैं। क्रिकेट के मैदान पर कई बार महेंद्र सिंह धोनी ऐसे फैसले लेते हैं जिन्हें देखकर सब आश्चर्यचकित रह जाते हैं। वहीं हरभजन सिंह ने महेंद्र सिंह धोनी के संन्यास के बारे में कहा कि वह सन्यास की घोषणा सबसे अलग तरीके से करेंगे।

हरभजन सिंह ने आगे बताया कि महेंद्र सिंह धोनी ने इंटरनेशनल क्रिकेट से भी अचानक सन्यास लिया था। वैसे ही महेंद्र सिंह धोनी आईपीएल सन्यास की घोषणा भी कर सकते हैं। महेंद्र सिंह धोनी का फैसला सबसे हटकर होता है ऐसे में वह अपना रिटायरमेंट का ऐलान भी कुछ अलग प्रकार से करने वाले हैं।

बता दे कि महेंद्र सिंह धोनी शुरुआत से ही सीएसके की कप्तानी करते हुए दिखाई दे रहे हैं। बताया जा रहा है कि महेंद्र सिंह धोनी सीएसके फैंस के सामने अपना रिटायरमेंट लेना चाहते हैं वही महेंद्र सिंह धोनी आईपीएल 2023 के लिए भी काफी मेहनत कर रहे हैं। ऐसे में महेंद्र सिंह धोनी इस सीजन अपने फैंस के सामने क्रिकेट को अलविदा कह सकते हैं।

Tikam Bairagi
टीकम एक अनुभवी समाचार लेखक हैं। उन्हें तकनीक, खेल, मनोरंजन, स्वास्थ्य समाचार में 2 वर्षों से अधिक का अनुभव है। इसके अलावा उनकी रुचि नई चीजों के सीखने और पुस्तके पड़ने में है। आप tikam@oispice.com पर शनाया से संपर्क कर सकते हैं।