HMD Global लॉन्च करने जा रही 9 नए स्मार्टफोन, जानिए पूरी खबर – हाल ही में यह जानकारी सामने आ रही है कि HMD Global जल्द ही बाजार में अपने एक दो नहीं बल्कि 9 स्मार्टफोन लॉन्च करने जा रही है तथा यह स्मार्टफोन IMEI डेटाबेस में दिखाई दिए हैं। कंपनी इस समय मार्केट में तहलका मचाने की तैयारी कर रहा है। कंपनी ने हाल ही में अपने इन नए स्मार्टफोंस के डिजाइन को अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर भी टीज किया है। आइए अब हम आपको HMD Global स्मार्टफोंस के बारे में मिली सभी जानकारी को विस्तार पूर्वक बताते हैं।
रिपोर्ट के अनुसार HMD जल्द ही मार्केट में अपने नए स्मार्टफोन को लांच कर सकती है। इस दौरान कंपनी 9 नए मोबाइल डिवाइसेज को लॉन्च करने की तैयारी कर रही है। बता दे की NokiaMobile का नाम बदलकर कंपनी ने अब HMD कर दिया है। यानी कि अब HMD कंपनी 9 स्मार्टफोन को बनाएगी। एक रिपोर्ट के अनुसार कंपनी के नए स्मार्टफोन जल्द ही मार्केट में लांच होने वाले हैं तथा इन स्मार्टफोन को IMEI डेटाबेस में भी देखा गया है। हालांकि इन स्मार्टफोन में दिए जाने वाले स्पेसिफिकेशंस के बारे में अभी कोई आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है। परंतु कहां जा रहा है कि HMD ने इन स्मार्टफोन को टेस्ट कर लिया है।
आपको बता दे की HMD का मतलब ह्यूमन मोबाइल डिवाइसेज हैं। अर्थात कंपनी ऐसे मोबाइल बनाने की तैयारी कर रही है जो कि मानवता के हित में हो।
दरअसल कंपनी के नए स्मार्टफोन के डिजाइन को आधिकारिक वेबसाइट पर टीज किया गया है। जिनमें फोन के रियर में दो सर्कुलर रिंग्स दिखाई दे रहे हैं। जिसमें की कैमरा माड्यूल में एलईडी फ्लैश के साथ फिट किया गया है। स्मार्टफोन के डिजाइन में साफ देखा जा सकता है कि इसमें आयताकार कैमरा माड्यूल में बम्प दिखाई दे रहा है।
वही फोन बॉक्स टाइप चेसिस के साथ दिखाई दे रहा है। जिसमें साइड माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर सिक्योरिटी के लिए दिया जा सकता है। इसके अतिरिक्त एक अन्य डिवाइस ट्रिपल कैमरा सेटअप के साथ नजर आ रहा है। जिसमें तीन कैमरा दिखाई दे रहे हैं तथा इसमें चार्जिंग के लिए यूएसबी टाइप सी पोर्ट दिया जा सकता है। साथ ही फोन के रियर में HMD कंपनी का लोगो भी होगा।
