Honor Play 30M

Honor Magic 6 Pro स्मार्टफोन 180MP पेरिस्कोप लेंस के साथ हुआ लॉन्च – चीनी बाजार में Honor कंपनी ने अपना नया फ्लैगशिप स्मार्टफोन Magic 6 के बाद अब Magic 6 Pro भी लॉन्च कर दिया है। बता दे कि इस Magic 6 Pro स्माटफोन में Snapdragon 8 Gen 3 प्रोसेसर दिया गया है। साथ ही इसमें आपको 180 मेगापिक्सल का पेरिस्कोप अल्ट्रा टेलिफोटो कैमरा दिया जा रहा है। आइए अब हम आपको इस स्मार्टफोन के स्पेसिफिकेशंस से लेकर कीमत के बारे में विस्तार से बताते हैं।

Honor Magic 6 Pro के स्पेसिफिकेशंस और फीचर्स

Honor Magic 6 Pro स्माटफोन का मुख्य आकर्षण इसका कैमरा सेटअप बताया जा रहा है। दरअसल स्मार्टफोन में ट्रिपल कैमरा सेटअप दिया जा रहा है। जिसमें की 50 मेगापिक्सल का अल्ट्रा डायनेमिक प्राइमरी कैमरा, 180 मेगापिक्सल का पेरिस्कोप अल्ट्रा टेलिफोटो कैमरा और 50 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड एंगल कैमरा उपलब्ध होगा। वहीं सेल्फी के लिए इसमें 50 मेगापिक्सल + TOF सेंसर दिया जा रहा है। स्मार्टफोन टू वे एसएमएस तथा रियल टाइम वॉइस कम्युनिकेशन की सुविधा प्रदान करता है। साथ ही कंपनी द्वारा सबसे तेज सेटेलाइट कनेक्शन स्पीड का दावा भी किया जा रहा है। जिसमें स्टैंडबाई पावर खपत में 50% की कमी तथा स्पीड में 40% का सुधार होता है। वही आपको बता दे की Honor Magic 6 Pro स्माटफोन गूगल मोबाइल सर्विस (GMS) को भी सपोर्ट करता है।

वही स्मार्टफोन की डिस्प्ले की बारे में बात की जाए तो इसमें आपको 6.8 इंच की फुल एचडी+ कर्व्ड OLED LTPO डिस्प्ले मिलती है जो की 120Hz रिफ्रेश रेट और 1600 nits से 5000 nits की ब्राइटनेस के साथ आता है। यह स्मार्टफोन Honor MagicOS 8.0 पर कार्य करता है। स्टोरेज की बात की जाए तो इस स्मार्टफोन को 12GB + 256GB, 16GB + 512GB तथा 16GB + 1TB स्टोरेज ऑप्शन में लॉन्च किया गया है। इस स्मार्टफोन में 80W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ 5600mAh की बैटरी भी दी गई है। वही कंपनी दावा कर रही है कि यह स्मार्टफोन 36 मिनट में फुल चार्ज हो सकता है।

Honor Magic 6 Pro की कीमत

Honor Magic 6 Pro स्मार्टफोन की कीमत की बात की जाए तो इसका बेस वेरिएंट जो की 12GB रैम और 256GB स्टोरेज के साथ आता है उसकी कीमत लगभग 66717 रुपए रखी गई है। वहीं इसके हाई वेरिएंट 16GB रैम और 1TB स्टोरेज की कीमत लगभग 78433 रुपए रखी गई है। यह स्मार्टफोन Cloud Purple, Barley Green, Lake Blue, Velvet Black और Qilian Snow कलर्स में उपलब्ध है। इस स्मार्टफोन की कंपनी ने 11 जनवरी से प्री सेल शुरू कर दी है। वही ऑफिशियल तौर पर यह स्मार्टफोन 18 जनवरी से बिक्री के लिए उपलब्ध होगा। यदि आप भी स्मार्टफोन को खरीदने का प्लान कर रहे हैं तो आप ऑनलाइन स्टोर, ई-कॉमर्स प्लेटफार्म, ऑथराइज्ड डिजिटल आउटलेट तथा Honor एक्सपीरियंस स्टोर से खरीद पाएंगे।

Shambhavi Kumari
शांभवी कुमारी न्यूज़ हिंदी 360 के लिए एक अनुभवी समाचार लेखिका हैं। उन्हें तकनीक, खेल और स्वास्थ्य समाचार में 3 वर्षों से अधिक का अनुभव है। इसके अलावा, उसे नई चीजों के बारे में पढ़ना और लिखना पसंद है। शांभवी से ईमेल shambhavi@oispice.com के माध्यम से संपर्क किया जा सकता है