Honor Play 30M

Honor ने लॉन्च लिए Magic 6 Ultimate और Magic 6 RSR Porsche Design स्मार्टफोन – हाल ही में Honor कंपनी ने अपने 2 नए फ्लैगशिप स्मार्टफोन Honor Magic 6 Ultimate और Honor Magic 6 RSR Porsche Design स्मार्टफोन को चीन में लांच कर दिया है। इन स्मार्टफोन में 66 वोल्ट वायरलेस चार्जिंग स्पीड के साथ 5600 mAh की बैटरी मिलती है तथा यह नए फ्लैगशिप स्मार्टफोन MagicOS 8.0 पर चलते हैं। आपको बता दे की Honor Magic 6 RSR Porsche Design स्मार्टफोन में Magic 6 Ultimate की तुलना में एक अलग डिजाइन दिया गया है। जिसे पोर्श डिजाइन की मदद से बनाया गया है। इसमें पीछे की ओर एक हेक्सागोनल कैमरा सेटअप मिलता है। वहीं दूसरी ओर Magic 6 Ultimate में आपको एक चौकोर शेप का कैमरा आइलैंड दिखाई देता है। आईए अब हम आपको इन दोनों स्मार्टफोन के फीचर्स और स्पेसिफिकेशन के बारे में बताते हैं।

Honor Magic 6 Ultimate और Magic 6 RSR Porsche Design के स्पेसिफिकेशंस और फीचर्स

यह स्मार्टफोन Android 14 पर आधारित Magic OS 8.0 इंटरफेस पर चलते हैं। वहीं इनमें आपको 6.80 इंच का फुल एचडी LTPO OLED डिस्प्ले मिलता है जो की 120 Hz रिफ्रेश रेट और 4320 Hz PWM डीमिंग के साथ आता है। Honor के दोनों नए स्मार्टफोन 4nm Snapdragon 8 Gen 3 Soc पर चलते हैं। वही मेमोरी स्टोरेज की बात की जाए तो Honor Magic 6 Ultimate में आपको 512GB और 1TB स्टोरेज 16GB रैम के साथ मिलती है। वहीं Magic 6 RSR Porsche Design में आपको 24GB ऑन बोर्ड मेमोरी 1TB रैम के साथ मिलती है।

इन दोनों ही स्मार्टफोन में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है। जिसमें 180 मेगापिक्सल पेरिस्कोप टेलिफोटो कैमरा 100X डिजिटल जूम के साथ उपलब्ध है। इसके अलावा कैमरा में 50 मेगापिक्सल का वाइड एंगल कैमरा तथा OIS और ऑटो फोकस के साथ 50 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड एंगल कैमरा सपोर्ट भी मिलता है। सेल्फी के लिए दोनों मॉडल में 50 मेगापिक्सल का वाइड एंगल कैमरा और 3D डेप्थ सेंसर मिलता है।

जैसा कि हमने आपको बताया Honor Magic 6 RSR Porsche Design की डिजाइन पोर्श कारों से प्रेरित है। इसमें आपको ग्लास बैक के ऊपर एक गोल हेक्सागोनल कैमरा माड्यूल मिलता है। साथ ही इसमें दोनों तरफ Honor जुरह ग्लास प्रोटेक्शन भी दिया जा रहा है। वही Honor Magic 6 Ultimate लग्जरी कार ब्रांड से प्रेरित डिजाइन है। इसमें आपको चौकोर आकार के कैमरा माड्यूल के साथ अलग डिजाइन देखने को मिलता है।

कनेक्टिविटी विकल्प की बात की जाए तो दोनों मॉडल पर आपको ब्लूटूथ, वाईफाई, 5G, जीपीएस, NFC , OTG, और यूएसबी टाइप सी पोर्ट मिलता है। सेंसर के लिए इसमें आपको कंपास, जायरोस्कोप, ऐंबियट लाइट सेंसर, एक्सीलेरोमीटर, ग्रेविटी सेंसर, कलर टेंपरेचर सेंसर, हॉल सेंसर और प्रॉक्सिमिटी सेंसर मिलते हैं। बता दे कि यह दोनों स्मार्टफोन इन डिस्पले फिंगरप्रिंट से लेस है तथा इसमें आपको DTS: X Ultra साउंड इफैक्ट सपोर्टेड स्टीरियो स्पीकर भी मिलते हैं। धूल और पानी प्रतिरोध के लिए दोनों मॉडल में ip68 रेटिंग दी गई है। यह स्मार्टफोन 80 वोल्ट वाइल्ड चार्जिंग और 66W वायरलेस चार्जिंग सपोर्ट के साथ 5600 mAh की बैटरी के साथ आते हैं।

Honor Magic 6 RSR Porsche Design और Magic 6 Ultimate की कीमत

Honor Magic 6 Ultimate के 16GB रैम और 512GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत लगभग 80600 रुपए तथा 16GB रैम और 1TB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत लगभग 86,990 रूपये है। यह स्काई पर्पल और इंक ब्लैक शेड में उपलब्ध है।

वहीं Honor Magic 6 RSR Porsche Design की कीमत 24GB रैम और 1TB स्टोरेज वेरिएंट के लिए लगभग 1,15,200 रुपए रखी गई है। यह आइसबेरी पिंक और एगेट ग्रे शेड्स में उपलब्ध है।

Shanya Kumari
शनाया कुमारी को समाचार लेखन, विशेषकर खेलों में 4 वर्षों से अधिक का अनुभव है। उसका शौक किताबें पढ़ना और गेम खेलना है, आप shanya@oispice.com पर शनाया से संपर्क कर सकते हैं।