Honor Play 30M

6.67 इंच ओलेड डिस्प्ले तथा क़्वालकॉम स्नैपड्रैगन 778G+ SoC के साथ यूके में Honor 70 5G पेश किया गया है। Honor X8 5G तथा Pad 8 को भी यूके में कंपनी ने पेश किया है। ग्लोबल लेवल पर पहले ही इन दोनों स्मार्टफोन तथा पैड को लॉन्च किया जा चूका है। इस वर्ष जुलाई में ग्लोबली Honor X8 5G को पेश किया गया था। इस वर्ष ग्लोबल लेवल पर Honor Pad 8 तथा Honor 70 5G लॉन्च हुआ। 4 जीबी रैम के साथ ऑक्टाकोर क़्वालकॉम स्नैपड्रैगन 680 SoC से टैबलेट लैस है।

Honor Pad 8, Honor 70 5G तथा Honor X8 5G की उपलब्धता तथा प्राइस-

Honor 70 5G के प्राइस की बात की जाए तो GBP 479.99 यानि कि तकरीबन 45,300 रूपये इसके 8GB रैम+128GB स्टोरेज वेरिएंट की प्राइस है। प्री-ऑर्डर के लिए यूके में ऑनर ऑनलाइन स्टोर के जरिए फोन वर्तमान में मौजूद है। Honor X8 5G की प्राइस की बात की जाए तो GBP 299.99 यानि कि तकरीबन 21,700 रूपये इसके 6GB रैम+128GB स्टोरेज वेरिएंट की प्राइस है। कंपनी के ऑनलाइन स्टोर के जरिए यूके में वर्तमान में उपलब्ध है। Honor Pad 8 के प्राइस की बात की जाए तो GBP 249.99 यानि कि 23,600 रूपये इसके 4GB रैम+128GB स्टोरेज वेरिएंट की प्राइस है। वहीं, कंपनी के ऑनलाइन स्टोर के जरिए यूके में वर्तमान में यह मौजूद है।

Honor 70 5G के स्पेसिफिकेशंस-

इस स्मार्टफोन के स्पेसिफिकेशन्स की बात की जाए तो एंड्राइड 12 पर बेस्ड Magic UI 6.1 पर यह फोन काम करता है। 6.67 इंच की ओलेड डिस्प्ले इसमें है तथा फुल एचडी+ 1080X2400 पिक्सल रेजोल्यूशन इसका है तथा 20:9 आस्पेक्ट रेश्यो तथा 120 हर्ट्ज रिफ्रेश रेट इसमें दिया गया है। ऑक्टाकोर क़्वालकॉम स्नैपड्रैगन 778G+ SoC प्रोसेसर इसमें मिलता है। इस स्मार्टफोन में तीन कैमरे उपलब्ध कराए गए हैं जिसमें 54 मेगापिक्सल का पहला, 50 मेगापिक्सल का दूसरा तथा एक 12 मेगापिक्सल का कैमरा सम्मिलित है। वहीं, सेल्फी के लिए 32 मेगापिक्सल का कैमरा फ्रंट में उपलब्ध कराया गया है। इसमें 66W फ़ास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ 4800mAh की बैटरी दी गई है|

Honor X8 5G के स्पेसिफिकेशंस-

Honor X8 5G के स्पेसिफिकेशन्स की बात की जाए तो 6.5 इंच की टीएफटी एलसीडी डिस्प्ले इसमें है तथा आस्पेक्ट रेश्यो 20:9, रेजॉल्यूशन 720X1000 पिक्सल इसमें मिलता है। ऑक्टाकोर क़्वालकॉम स्नैपड्रैगन 480+ SoC इसमें दिया गया है। 6GB रैम+128GB स्टोरेज इसमें दी गई है। कैमरे के लिए इस स्मार्टफोन के रियर में पहला कैमरा 48 मेगापिक्सल का, तथा एक डेप्थ और एक मैक्रो कैमरा दिया गया है। इस स्मार्टफोन में आपको 5000mAh की बैटरी 22.5W फ़ास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ मिलती है।

Honor Pad 8 के स्पेसिफिकेशंस-

Honor Pad 8 स्पेसिफिकेशंस की बात की जाए तो एंड्राइड बेस्ड Magic UI 6.1 पर यह काम करता है। 12 इंच की एलसीडी डिस्प्ले इसमें है तथा 1200X2000 पिक्सल इसका रेजॉल्यूशन है। ऑक्टाकोर क़्वालकॉम स्नैपड्रैगन 680 SoC इसमें है। 5 मेगापिक्सल का कैमरा इसके रियर में है तथा सेल्फी कैमरा 5 मेगापिक्सल का फ्रंट में दिया गया है। इसमें 7250mAh की बैटरी दी गई है जो कि 22.5w फ़ास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है।

शांभवी कुमारी न्यूज़ हिंदी 360 के लिए एक अनुभवी समाचार लेखिका हैं। उन्हें तकनीक, खेल और स्वास्थ्य समाचार में 3 वर्षों से अधिक का अनुभव है। इसके अलावा, उसे नई चीजों के बारे में पढ़ना और लिखना पसंद है। शांभवी से ईमेल shambhavi@oispice.com के माध्यम से संपर्क किया जा सकता है