Honor ने हाल ही में अपना लेटेस्ट 5G स्मार्टफोन Honor Play 30M लॉन्च किया है। बता दें कि यह स्मार्टफोन Qualcomm Snapdragon 480G Plus प्रोसेसर के साथ चीन में लॉन्च किया गया है। इस स्मार्टफोन में 1600 x 720 पिक्सल रिजॉल्यूशन के साथ 6.5 इंच की एलसीडी एचडी प्लस डिस्प्ले दी गई है। वही कैमरा के लिए इस स्मार्टफोन में डुअल कैमरा उपलब्ध कराया गया है तथा फोन को तीन कलर ऑप्शन में खरीदा जा सकता है। आइए अब हम आपको इस स्मार्टफोन के फीचर्स तथा कीमत के बारे में विस्तार से बताते है।
Honor Play 30M की प्राइस
1299 युआन (लगभग 14,800 रुपये) चीन में इस स्मार्टफोन की कीमत रखी गई है। जानकारी के लिए बता दें कि इस स्मार्टफोन की सेल चीन में शुरू हुई हो चुकी है। Honor Play 30M स्मार्टफोन मैजिक नाइट ब्लैक, टाइटेनियम एम्प्टी सिल्वर और ऑरोरा ब्लू कलर ऑप्शन में खरीदा जा सकता है।
Honor Play 30M स्मार्टफोन के स्पेसिफिकेशंस
Honor ने इस स्मार्टफोन को मिड रेंज फोन के रूप में लॉन्च किया है। इस स्मार्टफोन में 6.5 इंच की LCD HD+ डिस्प्ले मिलती है। वही ड्यूड्रॉप नोच डिजाइन भी इसके डिस्प्ले में दिया गया है। फोन के स्टोरेज की बात की जाए तो इसमें 128GB इंटरनल तथा 6GB रैम मिलती है। इसके अलावा कैमरा स्पेसिफिकेशंस की बात की जाए तो यह फोन ड्यूल रियर कैमरा सेटअप के साथ आता है। जिसमें कि 13 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा और 2 मेगापिक्सल का डेप्थ सेंसर दिया गया है। इसके अलावा 5 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा स्मार्टफोन में सेल्फी के लिए उपलब्ध कराया गया है।
5G कनेक्टिविटी के साथ Honor Play 30M स्मार्टफोन आता है। इस स्मार्टफोन में 10W चार्जिंग के साथ 5000 mAh की बैटरी उपलब्ध कराई गई है। फोन के डायमेंशन की बात की जाए तो इसकी मोटाई 8.69mm तथा वजन 194 ग्राम है। Honor ने मई में एंट्री लेवल स्मार्टफोन के रूप मे Honor Play 30 को लॉन्च किया था। Honor Play 30 स्मार्टफोन में सिंगल रियर कैमरा उपलब्ध कराया गया था तथा आईफोन 13 जैसा इसका कैमरा माड्यूल प्रतीत होता है।
