Honor कंपनी भारत में लॉन्च करेगी अपना Magic Foldable फोन – स्मार्टफोन निर्माता कंपनी Honor इस साल मोबाइल वर्ल्ड कांग्रेस में अपना Magic V2 फोल्डेबल स्माटफोन को इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च किया था। वही अब खबर आ रही है कि कंपनी अपने फोल्डेबल स्माटफोन को भारत में भी लॉन्च करने वाली है। जिसमें Honor Magic V2 तथा Magic V2 RSR स्मार्टफोन शामिल होंगे।
दरअसल कंपनी के यूनिट के सीईओ Madhav Sheth ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर एक पोस्ट करते हुए बताया कि कंपनी Magic Foldable स्मार्टफोन को जल्द ही भारत में लॉन्च करने वाली है। Madhav Sheth के इस पोस्ट में Vivo के X Fold 3 Pro के लॉन्च के ऐलान वाला पोस्टर भी शामिल है। यानी Madhav Sheth ने इस दौरान Vivo के फोल्डेबल स्मार्टफोन पर तंज भी कसा है। हालांकि इस दौरान उन्होंने स्मार्टफोन के लॉन्च की तारीख के बारे में कोई जानकारी उपलब्ध नहीं कराई है।
गौरतलब है कि पिछले साल सितंबर में कंपनी ने Honor Magic V2 को लांच किया था। जिसके बाद Porsche Design और स्पेशल एडिशन Magic V2 RSR को भी लॉन्च किया गया था। यह दोनों ही स्मार्टफोन एंड्राइड 13 पर बेस्ड MagicOS 7.2 पर कार्य करते हैं तथा इनमें कंपनी ने Snapdragon 8 Gen 2 प्रोसेसर दिया है। इन स्मार्टफोन में 7.92 इंच का इनर OLED डिस्प्ले 120 रिफ्रेश रेट के साथ तथा 6.43 इंच का OLED कवर डिस्प्ले उपलब्ध कराया है। वहीं बता दे कि इन स्मार्टफोन में यूजर को 16GB तक का रैम तथा 1TB तक की स्टोरेज मिलती है। वही कैमरा की बात की जाए तो इसके रियर में आपको ट्रिपल कैमरा यूनिट मिलता है जिसमें 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, 20 मेगापिक्सल का टेलीफोटो तथा 50 मेगापिक्सल का अल्ट्रा व्हाइट कैमरा लेंस उपलब्ध है। सेल्फी के लिए इसमें 16 मेगापिक्सल का कैमरा उपलब्ध कराया गया है।
वही आपकी जानकारी के लिए बता दे की कंपनी ने हाल ही में X50i+ को लॉन्च किया है जो की X50i सीरीज का हिस्सा है। कंपनी इसमें 35W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ 4500 mAh की बैटरी उपलब्ध करा रही है। साथ ही यह स्मार्टफोन Mediatek Dimensity 6020 SoC प्रोसेसर से लैस है। इस स्मार्टफोन को आप Liquid Pink, Ink Jade Green, Fantasy Night Black और Cloud Water Blue कलर ऑप्शन में खरीद सकते हैं तथा इसमें आपको फोटोग्राफी के लिए 108 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा मिलता है।






