108MP कैमरा के साथ लॉन्च हुआ Honor X50i Plus, जानिए कीमत – हाल ही में Honor कंपनी ने अपना एक नया किफायती रेंज में 5G स्मार्टफोन Honor X50i Plus लॉन्च कर दिया है। बता दे कि इस स्मार्टफोन में Honor कंपनी ने Dimensity 6080 प्रोसेसर और 90Hz स्क्रीन तथा 108 मेगापिक्सल का ड्यूल रियर कैमरा प्रदान किया है। आपको बता दे कि इसी साल जुलाई में कंपनी ने Honor X50 लांच किया था, जिसमें 120 एलसीडी पैनल तथा Snapdragon 6 Gen 1 चिपसेट दिया गया था। आईए अब हम आपको Honor कंपनी द्वारा लांच किए गए नए मिड रेंज 5G स्मार्टफोन के फीचर्स से लेकर कीमत आदि के बारे में विस्तार से बताते हैं।
Honor X50i Plus के स्पेसिफिकेशंस और फीचर्स
Honor X50i Plus एंड्रॉयड 13 पर बेस्ड Magic OS पर कार्य करता है। वहीं इसके डिस्प्ले की बात की जाए तो इसमें आपको 6.7 इंच की OLED स्क्रीन दी गई है जो की 90Hz रिफ्रेश रेट तथा 2000 nits ब्राइटनेस के साथ आती हैं। इसका रेजोल्यूशन 1080 × 2400 है। वही स्मार्टफोन की स्टोरेज की बात की जाए तो इसमें आपको 12GB LPDDR4x की रैम तथा 8GB वर्चुअल रैम प्रदान की गई है जो की 256GB/512GB इंटरनल स्टोरेज के साथ आती है।
इस स्मार्टफोन के कैमरा के बारे में बात की जाए तो इसमें कंपनी ने रियर साइड में 108 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा तथा 2 मेगापिक्सल का डेप्थ कैमरा प्रदान किया गया है, जो की एलइडी फ्लैश के साथ आता है। साथ ही इसमें वीडियो कॉल और सेल्फी के लिए 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा भी प्रदान किया जा रहा है। वहीं बैटरी कैपेसिटी की बात की जाए तो इस स्मार्टफोन में आपको 35W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ 4500 mAh की बैटरी मिलती है। इस स्मार्टफोन का वजन 166 ग्राम है तथा फोन की लंबाई 161.05 mm, चौड़ाई 74.55 mm तथा मोटाई 6.78 mm है। स्मार्टफोन में आपको साइड फेसिंग फिंगरप्रिंट स्कैनर भी मिलता है।
Honor X50i Plus की कीमत
चीन में इस स्मार्टफोन की कीमत 12GB रैम तथा 256GB स्टोरेज वेरिएंट के लिए 1599 Yuan लगभग 18,266 रुपए निर्धारित की गई है तो वहीं इसके टॉप वैरियंट यानी की 12GB रैम प्लस 512GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 1799 Yuan यानी 20601 रुपए निर्धारित की गई है। वही कलर ऑप्शन की बात की जाए तो यह स्मार्टफोन ब्लू, ब्लैक, ग्रीन और पिंक कलर में उपलब्ध है। बाजार में यह स्मार्टफोन Oppo A2 5G को कड़ी टक्कर देगा।
