Honor Play 30M

15 फरवरी को लांच होंगे Honor X9b, Honor Choice Earbuds X5 और Honor Choice Watch – HTech कंपनी स्मार्टफोन के अलावा Earbuds और स्मार्ट वॉच को लॉन्च करते हुए अपने पोर्टफोलियो के विस्तार करने की तैयारी कर रही है। हाल ही में कंपनी ने ऐलान किया है कि वह 15 फरवरी को Honor X9b स्मार्टफोन के अलावा Honor Choice Watch स्मार्टवॉच तथा ब्रांडेड वॉयरलैस इयरबड्स Honor Choice Earbuds X5 लॉन्च करने वाली है। यह सभी डिवाइस ई-कॉमर्स प्लेटफार्म अमेजॉन पर बिक्री के लिए उपलब्ध होंगे। आइए अब हम आपको इन तीनों डिवाइसेज के बारे में बताते हैं।

Honor Choice Earbuds X5

बात करें कंपनी के Earbuds के बारे में तो HTech कंपनी ने बताया है कि वह X series के साथ आने वाले हैं। जिसमें प्रीमियम क्वालिटी ऑडियो अनुभव मिलेगा। साथ ही कंपनी इसमें 35 घंटे तक की बैटरी लाइफ और एडवांस 30dB ANC एल्गोरिथम देने का दावा कर रही है।

Honor Choice Watch

स्मार्ट वॉच की बात की जाए तो होना नई स्मार्टवॉच के साथ कंपनी अपने हेल्थ ऐप की शुरुआत भी करने वाली है। कंपनी की इस स्मार्ट वॉच में 1.95 इंच की AMOLED डिस्प्ले मिलेगी। कंपनी दावा कर रही है कि यह स्मार्ट वॉच एक बार चार्ज करने पर 12 दिनों तक का बैटरी बैकअप दे सकती है। वही इस स्मार्ट वॉच में जीपीएस भी उपलब्ध कराया जाएगा जिससे कि यदि आप अपना स्मार्टफोन घर पर भूल जाते हैं और रनिंग या जॉगिंग पर निकल जाते हैं तो ऐसे में यह स्मार्ट वॉच रनिंग और जॉगिंग पर नजर रखेगी। इसके लिए इस स्मार्ट वॉच में 120 वर्कआउट मोड दिए गए हैं। यह स्मार्ट वॉच वन क्लिक एसओएस कॉलिंग के साथ भी आती है। सेफ्टी के लिए यह स्मार्ट वॉच 5ATM के साथ आती है यानी कि यूजर्स इसे तैराकी करते समय भी अपने साथ ले जा सकते हैं।

Honor X9b स्मार्टफोन

15 फरवरी को लांच होने वाला Honor X9b स्मार्टफोन में अल्ट्रा बाउंस डिस्प्ले मिलने वाली है जो की काफी ज्यादा दमदार और मजबूत होगी। इस स्मार्टफोन पर टेंपर्ड ग्लास लगाने की भी आवश्यकता नहीं होगी। कैमरा क्वालिटी की बात करें तो इस स्मार्टफोन में 108 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा दिया जा सकता है तथा Honor X9b स्मार्टफोन में Qualcomm का Snapdragon 6 Gen 1 प्रोसेसर तथा 5800mAh की बैटरी मिल सकती है।

शांभवी कुमारी न्यूज़ हिंदी 360 के लिए एक अनुभवी समाचार लेखिका हैं। उन्हें तकनीक, खेल और स्वास्थ्य समाचार में 3 वर्षों से अधिक का अनुभव है। इसके अलावा, उसे नई चीजों के बारे में पढ़ना और लिखना पसंद है। शांभवी से ईमेल shambhavi@oispice.com के माध्यम से संपर्क किया जा सकता है