अब समुद्र में मिलेगा 5G नेटवर्क, Huawei ने शुरू किया ‘डिजिटल फिशिंग बोट’ प्रोजेक्ट, जानिए इसके फायदे! – आपको बता दें कि Guangdong Unicom और Huawei द्वारा निर्मित 5G प्रोजेक्ट जिसका नाम “डिजिटल फिशिंग बोट” प्रोजेक्ट है उसे 2023 GSMA में “5G प्रोडक्टिविटी चैलेंज अवॉर्ड” के साथ सम्मानित किया गया है । डिजिटल फिशिंग बोट प्रोजेक्ट को सफल बनाने में दोनों कंपनिया साथ मिलकर ऐसे लोग जो समुद्र में काम करते हैं उनके लिए कनेक्टिविटी बेहतर करने तथा उन तक 5G नेटवर्क की सेवाएं पहुंचाने के लिए इस प्रोजेक्ट के अंतर्गत फिशिंग बोट्स पर 5G नेटवर्किंग गियर इंस्टॉल कर रही है। Digital Fishing Boat Project को शुरू करने का मुख्य उद्देश्य यह है कि इस प्रोजेक्ट के माध्यम से जो 5G कनेक्टिविटी सेवाएं प्रदान की जाएगी उनसे समुद्र में काम करने वाले लोगों को भी हाई-स्पीड इंटरनेट कि सेवाएं प्रदान की जाएगी, लेकिन केवल हाई स्पीड इंटरनेट ही नहीं बल्कि उन तक IoT (इंटरनेट ऑफ थिंग्स), क्लाउड कंप्यूटिंग और Beidou पोजिशनिंग तकनीक तक पहुंच प्राप्त करने के प्रयास किए जाएंगे ।
दिग्गज कंपनी Huawei के माध्यम से आधिकारिक तौर पर यह भी जानकारी प्राप्त हुई है कि डिजिटल फिशिंग बोट प्रोजेक्ट के माध्यम से समुद्र में मछली पकड़ने वाली बोट्स डायनामिक मौसम के बारे में पूर्ण जानकारी रखने में सक्षम हो जाएगी। प्रोजेक्ट के अंतर्गत मछली पकड़ने में इस्तेमाल की जाने वाली नाव में आपको कई नए फीचर्स देखने को मिलेंगे, जैसे कि नौकाएं 5G MetaAAU अल्ट्रा लार्ज स्केल एंटीना ऐरे के साथ देखने को मिलेगी, जो 3.5G फ्रीक्वेंसी बैंड के अपने बड़े बैंडविड्थ के माध्यम से कई सारे नए लाभ प्राप्त देगी।
इसी के साथ कंपनी द्वारा यह भी दावा किया गया है कि इस प्रोजेक्ट के अंतर्गत मिलने वाले 5G नेटवर्क कनेक्टिविटी के क्षमता समुद्र में 61 किलोमीटर की सीमा के अंदर आपको निश्चित 60 Mbps डाउनलोड नेटवर्कस्पीड प्राप्त होगी तथा अपलोडिंग स्पीड आपको 2 Mbps तक रहने वाली है।
बता दें कि इस नई डिजिटल फिशिंग बोट से मछुआरों को मौसम की लेटेस्ट जानकारी प्राप्त करने और समाचार के जरिए अप टू डेट रहने की सुविधा मिलेगी। यहां तक की मछुआरे अपने परिवारों के साथ हाई डेफिनेशन वीडियो कॉल भी आसानी से कर पाएंगे। कंपनी ने दावा किया है कि आपातकालीन स्थिति में मदद मांगने के लिए मछुआरों को वनक्लिक ऐप का फायदा भी मिलेगा।
यह भी बता दे कि प्रिंगल मीडिया के एक वरिष्ठ विश्लेषक और GSMA जज डेविड प्रिंगल द्वारा यह बयान दिया गया है कि, “वर्तमान समय तक चीन के यांगजियांग शहर, ग्वांगडोंग प्रांत में 450 किलोमीटर से अधिक समुद्र तट पर इस Digital Fishing Boat Project के माध्यम से मछुआरों तक 5जी नेटवर्क कनेक्टिविटी पहुंच रही है जिससे उन मछुआरों को अपना कार्य करने मैं बहुत अधिक लाभ प्राप्त हो रहे हैं जिसके माध्यम से उनकी जिंदगी पूरी तरह से बदल रही है, डिजिटल फिशिंग बोट प्रोजेक्ट के उपयोग करने से उन मछुआरों को मौसम की स्थिति के बारे में जानकारी पता रहने के साथ-साथ समुंद्र में होने के बावजूद भी अपने घर परिवार के लोगों से नेटवर्क कनेक्टिविटी के माध्यम से जुड़े होने में सहायता प्राप्त हो रही है।
आपको बता दें कि Guangdong Unicom और Huawei द्वारा निर्मित डिजिटल फिशिंग बोट प्रणाली के माध्यम से समुद्र तट पर रहने वाले 4,000 से भी ज्यादा मछली पकड़ने वाली नौकाओं के लिए अपने प्रोजेक्ट से सेवाएं प्रदान की हैं, इसी के साथ साथ इस प्रोजेक्ट के माध्यम से एक और लाभ भी हो रहा है कि इससे टाइफून और गैर कानूनी तरीके से मछली पकड़ने का संचालन के प्रभाव को भी काफी हद तक कम करने में मदद मिलती दिखाई दे रही है और इसी के साथ-साथ इस प्रोजेक्ट से स्थानीय मत्स्य प्रशासन को अवैध रूप से मछली पकड़ने वालों पर कार्यवाही करने में मदद मिल रही है।
