Huawei

Huawei MatePad SE 11 टैबलेट हुआ लॉन्च, मिलेगा 8GB रैम और 7700 mAh बैटरी – हाल ही में Huawei कंपनी ने अपना नया टैबलेट लॉन्च कर दिया है जिसका नाम Huawei MatePad SE 11 रखा गया है। कंपनी ने टैबलेट को अफॉर्डेबल प्राइस में उपलब्ध कराया है। कंपनी ने इस टैबलेट में 400 nits की पिक ब्राइटनेस के साथ 11 इंच का डिस्प्ले प्रदान किया है। साथ ही इसमें आपको 7700 mAh की बैटरी और 8GB तक रैम प्रदान किया जा रहा है। आइए अब हम आपको इस टैबलेट के स्पेसिफिकेशन के बारे में विस्तार से बताते हैं।

Huawei MatePad SE 11 के स्पेसिफिकेशंस और फीचर्स

Huawei MatePad SE 11 टैबलेट में फुल एचडी प्लस रेजोल्यूशन के साथ 11 इंच का TFT LCD डिस्पले दिया गया है जिसमें 400 nits की पिक ब्राइटनेस और 85% स्क्रीन टू बॉडी रेश्यो है। साथ ही इसमें eBook मोड रीडिंग के लिए उपलब्ध कराया गया है। यह टैबलेट Harmony OS 2.0 पर कार्य करता है तथा कंपनी ने इसके प्रोसेसर के बारे में अभी कोई जानकारी उपलब्ध नहीं कराई है। वहीं इसमें कंपनी ने 64GB और 128GB स्टोरेज ऑप्शन दिए हैं। साथ ही कंपनी ने इस टैबलेट में 4GB, 6GB और 8GB रैम वेरिएंट उपलब्ध कराए हैं।

कैमरा डिपार्टमेंट की बात करें तो इसके रियर में आपको 8 मेगापिक्सल का कैमरा तथा फ्रंट में 5 मेगापिक्सल का कैमरा मिलता है। कंपनी ने इस टैबलेट में 22.5W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ 7700 mAh की बैटरी उपलब्ध कराई है। यह M Pen Lite Stylus को सपोर्ट करता है जिससे इस पर नोट मेकिंग और ड्राइंग आदि फीचर्स उपलब्ध हो जाते हैं। इस टैबलेट का वजन 475 ग्राम है तथा इसका डाइमेंशन 252.3 x 163.8 x 6.9mm है। इस टैबलेट में आपको ब्लूटूथ, वाईफाई, यूएसबी टाइप सी पोर्ट कनेक्टिविटी मिल जाती है।

Huawei MatePad SE 11 टैबलेट की कीमत

Huawei MatePad SE 11 Crystal Blue और Nebula Gray कलर ऑप्शन में उपलब्ध है। हालांकि इसकी कीमत के बारे में कंपनी ने अभी कोई खुलासा नहीं किया है परंतु बताया जा रहा है कि कंपनी ने इसे अफॉर्डेबल टैबलेट के तौर पर लॉन्च किया है।

Shambhavi Kumari
शांभवी कुमारी न्यूज़ हिंदी 360 के लिए एक अनुभवी समाचार लेखिका हैं। उन्हें तकनीक, खेल और स्वास्थ्य समाचार में 3 वर्षों से अधिक का अनुभव है। इसके अलावा, उसे नई चीजों के बारे में पढ़ना और लिखना पसंद है। शांभवी से ईमेल shambhavi@oispice.com के माध्यम से संपर्क किया जा सकता है