Huawei

Huawei जल्द ही लॉन्च करेगी 11 नए प्रोडक्ट्स, earbuds से लेकर यह स्मार्टफोन होंगे लॉन्च – चीनी स्मार्टफोन कंपनी Huawei इस महीने कई सारे डिवाइस लॉन्च करने वाली है। जिसके बारे में टिप्सटर @UncleMountains ने दावा किया है कि कंपनी इस महीने 11 नए प्रोडक्ट को लॉन्च करने की तैयारी कर रही है।

इन 11 प्रोडक्ट के अंतर्गत Huawei P70 स्मार्टफोन सीरीज भी होने वाली है। जिसमें यूजर को कई नए फीचर्स मिलने वाले हैं। इसके अलावा कंपनी नोटबुक्स, टैबलेट, वेयरेबल, और इयरबड्स भी लॉन्च कर सकती है। रिपोर्ट के मुताबिक कंपनी Huawei P70 सीरीज को अप्रैल महीने में लॉन्च करेगी। इसके अतिरिक्त कंपनी नई Nova स्मार्टफोन, MateBook X Pro 2024 लैपटॉप, FreeLace Pro 2 वायरलेस इयरबड्स, नया टैबलेट और Watch 4 Pro स्पेस एक्सप्लोरेशन एडिशन स्मार्टवॉच लॉन्च कर सकती है।

इसके अतिरिक्त कंपनी Watch GT 4 स्मार्ट वॉच के नए कलर ऑप्शन और स्मार्ट डोर लॉक प्लस को भी पेश कर सकती है। हालांकि अभी तक कंपनी ने इन प्रोडक्ट की लॉन्चिंग पर आधिकारिक रूप से जानकारी नहीं दी है तथा यह भी अभी स्पष्ट नहीं हो पाया है कि कंपनी अलग-अलग आयोजन के जरिए इन प्रोडक्ट को पेश करेगी या एक साथ एक इवेंट में यह प्रोडक्ट पेश किए जाएंगे। दरअसल जाने माने टिप्स्टर डिजिटल चैट स्टेशन ने Huawei P70 स्मार्टफोन को लेकर कहा कि इस फोन में 6.7 इंच का 1.5k डीप माइक्रो क्वॉड कर्व्ड डिस्प्ले मिलेगा। यहां पर डीप माइक्रो का अर्थ है कि स्मार्टफोन स्क्रीन में कंफर्टेबल होल्ड मिलेगा तथा विजुअल क्वालिटी भी पहले से ज्यादा बेहतर होगी।

हालांकि इससे पहले भी Huawei P70 स्मार्टफोन के कई लीक सामने आ चुके हैं। जिसमें यह बताया गया था कि कंपनी इसमें OLED डिस्प्ले प्रदान करेगी तथा इस स्मार्टफोन को यूजर COST, BOE, Tianma और Visionox आदि से खरीद पाएंगे। इस समय Huawei कंपनी का Huawei P60 स्मार्टफोन मार्केट में उपलब्ध है जिसमें की आपको 6.69 इंच की LTPO OLED क्वाड कर्व्ड डिस्प्ले 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ मिलती है। इस स्मार्टफोन में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप है जिसका मुख्य कैमरा 48 मेगापिक्सल का तथा दूसरा कैमरा 13 मेगापिक्सल का अल्ट्रा व्हाइट तथा तीसरा कैमरा 12 मेगापिक्सल का पेरिस्कोप टेलीफोटो उपलब्ध है। यह स्मार्टफोन Snapdragon 8+ Gen 1 चिपसेट से लैस है।

Shambhavi Kumari
शांभवी कुमारी न्यूज़ हिंदी 360 के लिए एक अनुभवी समाचार लेखिका हैं। उन्हें तकनीक, खेल और स्वास्थ्य समाचार में 3 वर्षों से अधिक का अनुभव है। इसके अलावा, उसे नई चीजों के बारे में पढ़ना और लिखना पसंद है। शांभवी से ईमेल shambhavi@oispice.com के माध्यम से संपर्क किया जा सकता है