Huawei Watch Fit 3 हुई लॉन्च, जानिए फीचर्स और कीमत – हाल ही में Huawei ने अपनी Huawei Watch Fit 3 स्मार्ट वॉच को चीन में लॉन्च कर दिया है। यह स्मार्ट वॉच स्लीक डिजाइन, वाइब्रेंट डिस्प्ले के साथ आती है। इस स्मार्ट वॉच मैं आपको राउंडेड कॉर्नर वाला आयताकार डिस्प्ले मिलता है जो की 1500 nits की ब्राइटनेस को सपोर्ट करता है। इस स्मार्टवॉच में आपको 10 दिनों तक की बैटरी लाइफ मिलती है। साथ ही यह स्मार्ट वॉच 100 से ज्यादा स्पोर्ट्स मोड को सपोर्ट करती है। वही आपकी जानकारी के लिए बता दे कि यह स्मार्ट वॉच 10 मिनट के चार्ज में पूरे दिन चल सकती है।
Huawei Watch Fit 3 के फीचर्स और स्पेसिफिकेशन
इस स्मार्टवॉच में 1.82 इंच का राउंडेड कॉर्नर वाला आयताकार AMOLED डिस्पले 1500 Nits ब्राइटनेस के साथ दिया गया है। वॉच में 60Hz का रिफ्रेश रेट मिलता है। कंपनी ने इस स्मार्ट वॉच को कम वजनदार बनाया है जिससे कि इसे हर वक्त पहना जा सके। बता दे कि इस वॉच का वजन बिना स्ट्रैप के केवल 26 ग्राम ही है।
वही एक्सरसाइज के दौरान सटीक हार्ट रेट मापने के लिए इस स्मार्टवॉच में Huawei का ट्रु सीन 5.5 हार्ट रेट मॉनिटरिंग सिस्टम दिया गया है। साथ ही ब्लड में ऑक्सीजन के लेवल को भी यह स्मार्ट वॉच कैलकुलेट कर सकती है।
जैसा कि हमने आपको बताया ऐसे स्मार्ट वॉच में 100 से ज्यादा वर्कआउट मोड दिए गए हैं साथ ही इसमें आपको ब्लूटूथ कॉलिंग की सुविधा मिलती है। वॉच के माध्यम से आप म्यूजिक को भी कंट्रोल कर सकते हैं। यह स्मार्ट वॉच वॉटरप्रूफ है यानी इसे पहनकर आप पानी में तैर भी सकते हैं। इसके अतिरिक्त स्मार्ट वॉच में आपको ऑलवेज ओन डिस्पले मिलती है तथा यह स्मार्ट वॉच एक बार चार्ज करने पर 10 दिनों तक चल सकती है। वही ऑलवेज ओन डिस्पले के साथ यह स्मार्ट वॉच लगातार चार दिन तक चल सकती है।
Huawei Watch Fit 3 वॉच की कीमत
बता दे कि इस स्मार्ट वॉच को चीन में लॉन्च किया गया है। जहां पर आप इसे 6 कलर ऑप्शन में खरीद सकते हैं। इसके शुरुआती कीमत लगभग 11558 रुपए तथा लेदर स्ट्रैप वर्जन के लिए 13873 रुपए रखी गई है। वहीं इसकी सेल 20 मई से शुरू होगी।






