ICC Ranking 2023: भारतीय टीम ने रचा इतिहास, सभी प्रारूपों में नंबर वन बनी भारतीय टीम – टीम इंडिया इस समय ऑस्ट्रेलिया के साथ चार मैचों की टेस्ट सीरीज खेल रही है, जिसका पहला मुकाबला भारतीय टीम ने 134 रनों से अपने नाम कर लिया है। वहीं बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी में भारतीय टीम इस समय 1-0 से आगे चल रही है। इसका दूसरा मुकाबला 17 फरवरी से दिल्ली में खेला जाना है। हाल ही में बुधवार की सुबह आईसीसी ने अपनी नई रैंकिंग जारी की है जिसमें भारतीय टीम ने इतिहास रच दिया है।
बता दें कि नई रैंकिंग के अनुसार टीम इंडिया क्रिकेट के तीनों प्रारूपों में नंबर वन टीम बन गई है। जानकारी के लिए बता दे कि भारतीय टीम इससे पहले ही टी20 और वनडे फॉर्मेट में टॉप पर थी। वहीं अब भारतीय टीम टेस्ट क्रिकेट में भी टॉप पर पहुंच गई है। बता दे कि भारतीय क्रिकेट इतिहास में यह पहली बार है जब टीम ने तीनों फॉर्मेट में टॉप स्थान प्राप्त किया हो।
ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पहले टेस्ट मुकाबले में भारतीय टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए जीत दर्ज की थी। वहीं इस टेस्ट के बाद जारी हुई रैंकिंग में भारतीय टीम टॉप पर पहुंच गई है। इस दौरान भारतीय टीम ने ऑस्ट्रेलिया को पीछे छोड़ दिया। बता दें कि भारतीय टीम टेस्ट रैंकिंग में 115 अंक के साथ नंबर वन पर है तो वहीं इस रैंकिंग में ऑस्ट्रेलिया की टीम 111 रेटिंग अंक के साथ दूसरे नंबर पर है। इसके अतिरिक्त 106 अंक के साथ इंग्लैंड की टीम तीसरे स्थान पर मौजूद है वही इसमें न्यूजीलैंड 100 रेटिंग अंक तथा दक्षिण अफ्रीका 85 रेटिंग अंक के साथ क्रमशः चौथे तथा पांचवें स्थान पर है।
भारतीय टीम बनी नंबर वन
प्रत्येक भारतवासी के लिए यह गर्व की बात है कि उनकी राष्ट्रीय टीम क्रिकेट के तीनों फॉर्मेट में नंबर वन टीम बन गई है। बता दें कि इससे पहले ही भारतीय टीम T20 इंटरनेशनल और वनडे में टॉप पर थी। वनडे रैंकिंग में भारतीय टीम के पास 114 रेटिंग अंक हैं तो वही 112 रेटिंग अंक के साथ ऑस्ट्रेलिया की टीम दूसरे नंबर पर है। इसके अलावा इंग्लैंड और न्यूजीलैंड की टीम संयुक्त रूप से 111 रेटिंग अंक के साथ तीसरे एवं चौथे स्थान पर मौजूद हैं। वहीं इस रैंकिंग में पांचवें स्थान पर पाकिस्तान की टीम है जिसके पास 106 रेटिंग अंक हैं।
बता दें कि भारतीय टीम T20 इंटरनेशनल में भी टॉप पर मौजूद है। T20 रैंकिंग में भारतीय टीम के पास कुल 267 अंक हैं यहां पर ध्यान देने वाली बात यह है कि भारतीय टीम इंग्लैंड से केवल 1 अंक ही आगे हैं। इंग्लैंड की टीम 266 रेटिंग अंक के साथ दूसरे स्थान पर काबिज है। वहीं तीसरे स्थान पर पाकिस्तान की टीम है जिसके पास 258 अंक हैं इसके अतिरिक्त चौथे व पांचवें स्थान पर दक्षिण अफ्रीका 256 अंक तथा न्यूजीलैंड 252 अंक के साथ मौजूद है।
