ICC Ranking में तीनो फॉर्मेट में टॉप पर हैं भारतीय टीम, रवि बिश्नोई बने टॉप T20 गेंदबाज – भले ही भारतीय टीम ने पिछले काफी समय से आईसीसी की कोई ट्रॉफी नहीं जीती है। परंतु भारतीय टीम ने लगातार अच्छा प्रदर्शन किया है। वही बात की जाए वनडे वर्ल्ड कप 2023 की तो इस सीजन में भी भारतीय टीम ने शानदार खेला। हालाकी फाइनल के मुकाबले में भारतीय टीम को हार का सामना करना पड़ा था। परंतु पूरे मुकाबले में भारतीय टीम एक चैंपियन की तरह खेली। वहीं भारतीय खिलाड़ियों द्वारा खेले गए शानदार मुकाबले का असर अब आईसीसी रैंकिंग में भी दिखाई दे रहा है। दरअसल आईसीसी की रैंकिंग में भारतीय टीम नंबर वन चल रही है साथ ही भारतीय टीम के 5 खिलाड़ी शीर्ष स्थान पर है।
वनडे रैंकिंग (ODI Ranking)
वनडे फॉर्मेट में भारतीय टीम के पास 6640 अंक है। जिसके बाद वह टॉप पर बनी हुई है वहीं दूसरे स्थान पर ऑस्ट्रेलिया का नाम है जिसके पास 4926 अंक है। बता दे की वनडे रैंकिंग में भारतीय बल्लेबाज शुभमन गिल टॉप पर है तो वहीं इस लिस्ट में विराट कोहली तीसरे तथा रोहित शर्मा चौथे नंबर पर है। वही वनडे रैंकिंग गेंदबाजों की बात की जाए तो मोहम्मद सिराज तीसरे जसप्रीत बुमराह चौथे नंबर पर है वहीं इसमें कुलदीप यादव का नाम छठे और मोहम्मद शमी का नाम 10 स्थान पर आता है। आईसीसी वनडे ऑलराउंडर रैंकिंग में रविंद्र जडेजा 10वे स्थान पर मौजूद है।
T20 रैंकिंग (T20 Ranking)
भारतीय टीम T20 में 16137 अंक के साथ टॉप पर बनी हुई है वहीं दूसरे स्थान पर इंग्लैंड है जिसके पास 11133 अंक है। T20 रैंकिंग में भारतीय बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव नंबर वन पर है तो वहीं गेंदबाजी रैंकिंग में रवि बिश्नोई टॉप पर पहुंच चुके हैं। वही ऑलराउंडर रैंकिंग में हार्दिक पांड्या तीसरे स्थान पर है।
टेस्ट रैंकिंग (Test Ranking)
टेस्ट रैंकिंग में भारतीय टीम शीर्ष पर बनी हुई है। भारत के पास 3434 अंक है जबकि दूसरे नंबर पर 3534 अंक के साथ ऑस्ट्रेलिया की टीम है। बता दे कि दोनों टीमों की रेटिंग 118 है परंतु भारत की तुलना में ऑस्ट्रेलिया ने एक मैच ज्यादा खेल है। इस वजह से ऑस्ट्रेलिया की टीम दूसरे स्थान पर है तथा भारतीय टीम टॉप पर है। वही खिलाड़ियों की बात की जाए तो भारतीय कप्तान रोहित शर्मा बल्लेबाज़ों की रैंकिंग में 10 वे नंबर पर है तो वहीं ऑलराउंडर रैंकिंग में रविंद्र जडेजा पहले तथा रविचंद्रन अश्विन दूसरे स्थान पर है। वही इस रैंकिंग में अक्षर पटेल का नाम पांचवें स्थान पर आता है। गेंदबाजों की रैंकिंग में रविचंद्रन अश्विन टॉप पर बने हुए हैं तो वहीं रविंद्र जडेजा तीसरे नंबर पर है।
आईसीसी रैंकिंग में टॉप पर मौजूद भारतीय खिलाड़ी
सूर्यकुमार यादव – टॉप T20 बल्लेबाज
रवि बिश्नोई – टॉप T20 गेंदबाज शुभमन गिल टॉप वन डे बल्लेबाज
रविचंद्रन अश्विन – टॉप टेस्ट गेंदबाज
रविंद्र जडेजा – टॉप टेस्ट ऑलराउंडर







