Jasprit Bumrah

ICC Ranking: आर अश्विन को पीछे छोड़ बुमराह बने दुनिया के नंबर वन टेस्ट गेंदबाज – हाल ही में बुधवार की शाम आईसीसी ने नई रैंकिंग जारी की है जिसमें भारतीय टीम के तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह रविचंद्रन अश्विन को पीछे छोड़कर नंबर वन टेस्ट गेंदबाज बन गए हैं। दरअसल पहले अश्विन टेस्ट गेंदबाजों में टॉप पर थे। वहीं अब अश्विन दो स्थान नीचे गिरकर तीसरे पायदान पर पहुंच गए हैं।

बुमराह ने इंग्लैंड के खिलाफ जारी टेस्ट सीरीज में किया शानदार प्रदर्शन

भारतीय टीम इस समय इंग्लैंड के खिलाफ दो टेस्ट मुकाबला खेल चुकी है। जिनमें जसप्रीत बुमराह ने बेहतरीन प्रदर्शन किया। वहीं दूसरे टेस्ट मुकाबले में जसप्रीत बुमराह भारतीय टीम की जीत के हीरो रहे। दरअसल विशाखापट्टनम में खेले गए दूसरे टेस्ट मुकाबले में जसप्रीत बुमराह ने पहली पारी में 6 तथा दूसरी पारी में 3 विकेट लिए। जिसके बाद उन्हें टेस्ट रैंकिंग में काफी ज्यादा फायदा मिला। इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज के दो मुकाबले में जसप्रीत बुमराह ने 15 विकेट लिए। जिसके बाद वह टेस्ट रैंकिंग में नंबर वन बल्लेबाज बन गए हैं।

तीनों प्रारूप में नंबर वन पर पहुंचे जसप्रीत बुमराह

आपको बता दे की टेस्ट से पहले जसप्रीत बुमराह वनडे और T20 में भी नंबर वन गेंदबाज रह चुके हैं। वहीं अब टेस्ट रैंकिंग मैं टॉप पर पहुंचने के बाद जसप्रीत बुमराह पहले ऐसे गेंदबाज बन गए हैं जो कि तीनों प्रारूप में टॉप पर रहे हैं। उनके अलावा कोई भी गेंदबाज ऐसा नहीं कर पाया है। यह करते हुए जसप्रीत बुमराह विराट कोहली के खास क्लब में भी शामिल हो गए हैं। दरअसल विराट कोहली के अलावा जसप्रीत बुमराह एशिया के पहले ऐसे खिलाड़ी है जो कि तीनों प्रारूप में नंबर वन पर मौजूद है। वही टेस्ट रैंकिंग में नंबर वन बनने वाले जसप्रीत बुमराह भारत के पहले तेज गेंदबाज है।

बल्लेबाजों में केन विलियमसन टॉप पर

टेस्ट बल्लेबाजों की रैंकिंग में न्यूजीलैंड टीम के कप्तान केन विलियमसन टॉप पर बने हुए हैं। दरअसल न्यूजीलैंड बनाम दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ जारी टेस्ट सीरीज में केन विलियमसन ने बेहतरीन प्रदर्शन किया। इस दौरान उन्होंने पहले टेस्ट की दो पारियों में दो शतक लगाए हैं। इसके बाद वह रैंकिंग में टॉप पर पहुंच गए हैं। इसके अलावा ऑस्ट्रेलिया टीम के स्टीव स्मिथ भी एक स्थान ऊपर पहुंचकर दूसरे पायदान पर पहुंच गए हैं। इसके अतिरिक्त भारत के खिलाफ दोनों टेस्ट में खराब प्रदर्शन करने के बाद इंग्लैंड के जो रूट को रैंकिंग में नुकसान हुआ है और अब वह तीसरे स्थान पर पहुंच गए हैं।

ऑल राउंडर्स में रविंद्र जडेजा टॉप पर

ऑलराउंडर रैंकिंग में भारत के स्टार रविंद्र जडेजा टॉप पर बने हुए हैं। वहीं इस रैंकिंग में रविचंद्रन अश्विन दूसरे तथा बांग्लादेश के शाकिब अल हसन तीसरे स्थान पर मौजूद है। वही एक पायदान उपर चढकर इंग्लैंड के बेन स्टोक्स चौथे स्थान पर पहुंच गए हैं। वहीं पांचवें स्थान पर भारतीय टीम के अक्षर पटेल मौजूद है।

शांभवी कुमारी न्यूज़ हिंदी 360 के लिए एक अनुभवी समाचार लेखिका हैं। उन्हें तकनीक, खेल और स्वास्थ्य समाचार में 3 वर्षों से अधिक का अनुभव है। इसके अलावा, उसे नई चीजों के बारे में पढ़ना और लिखना पसंद है। शांभवी से ईमेल shambhavi@oispice.com के माध्यम से संपर्क किया जा सकता है