Aus W vs SA W: छठी बार चैंपियन बनी ऑस्ट्रेलिया, फाइनल मुकाबले में 19 रनों से हारा दक्षिण अफ्रीका! – गौरतलब है कि आईसीसी महिला T20 वर्ल्ड कप 2023 का खिताब ऑस्ट्रेलिया ने जीत लिया है। वहीं ऑस्ट्रेलिया की टीम ने दक्षिण अफ्रीका को फाइनल मुकाबले में 19 रनों से हराकर छठी बार यह खिताब अपने नाम किया है।
दरअसल ऑस्ट्रेलिया की टीम भारत को सेमीफाइनल मुकाबले में हराकर फाइनल में पहुंची थी। जहां पर ऑस्ट्रेलिया का मुकाबला दक्षिण अफ्रीका से हुआ। जानकारी के लिए बता दें कि ऑस्ट्रेलिया बनाम साउथ अफ्रीका का फाइनल मुकाबला केपटाउन के न्यूलैंड्स स्टेडियम में खेला गया। जहां पर ऑस्ट्रेलिया ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया। वही पहले बल्लेबाजी करते हुए ऑस्ट्रेलिया टीम ने निर्धारित 20 ओवर में 6 विकेट के नुकसान पर 156 रन बनाए। तथा साउथ अफ्रीका की टीम 137 पर ही सिमट गई और यह मुकाबला 16 रनों से ऑस्ट्रेलिया ने जीत लिया।
ऑस्ट्रेलिया की ओर से बल्लेबाजी करते हुए मुनि ने सबसे ज्यादा नाबाद 74 रनों की पारी खेली। मुनि ने 53 गेंदों में 9 चौके और एक छक्का लगाया। वही मैच में सलामी बल्लेबाज हिली ने भी 20 गेंदों में तीन चौके लगाते हुए 18 रन बनाए थे। इसके अलावा कप्तान लैनिंग 9 गेंदों में 10 रन बनाकर ही आउट हो गई। इसके अलावा ऐश गार्डनर ने भी 21 गेंदों में 29 रन अपनी टीम के लिए जोड़े। वही इन बल्लेबाजों के अलावा निचले क्रम में कोई भी बल्लेबाज अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पाया। ग्रेस हैरिस 9 गेंदों पर 10 रन बनाकर आउट हो गई तो वही एलिस पेरी भी 5 गेंदों में 7 रन ही बना पाए। दक्षिण अफ्रीका की ओर से शबनिम इस्माइल और मारिजाने कैप ने दो-दो विकेट चटकाए तो वहीं मलाबा और ट्रायोन को एक-एक सफलता हाथ लगी।
157 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी साउथ अफ्रीका की टीम 20 ओवर में 6 विकेट के नुकसान पर 137 रन ही बना पाई। टीम की ओर से एल वोल्वार्ड्ट ने बेहतरीन शुरुआत करते हुए 48 गेंदों में 61 रन बनाए। इस दौरान उन्होंने अपनी पारी में 5 चौके और 3 छक्के भी लगाए। इसके अलावा ताजमिन ब्रिट्स ने भी 17 गेंदों में 10 रन बनाए हालांकि उनके आउट होने के बाद साउथ अफ्रीका की टीम बिखरती गई। मारिजाने कैप 11 गेंदों पर 11 रन बनाकर ही आउट हो गयी। इसके अलावा कप्तान सुने लूस भी 5 गेंदों पर 2 रन बनाकर ही आउट हो गयी। साउथ अफ्रीका की टीम ताश के पत्तों की तरह बिखर गई। हालांकि इस दौरान क्लो ट्रायोन 23 गेंदों पर 25 रन बनाए परन्तु वह भी अपना विकेट बचा नहीं पाए। ऑस्ट्रेलिया की ओर से गेंदबाजी करते हुए मेगन शुट्ट, एस गार्डनर, डार्सी ब्राउन और जेस जोनासेन को एक-एक सफलता मिली।
फाइनल मुकाबले में दक्षिण अफ्रीका को 19 रनों से हराते हुए ऑस्ट्रेलिया ने छठी बार विश्वकप का खिताब जीत लिया है बता दें कि इससे पहले भी ऑस्ट्रेलिया ने साल 2010, 2012, 2014, 2018 और 2020 में वर्ल्ड कप का खिताब जीता है।
