Ind W vs Aus W

Woman’s T20 World Cup 2023: सेमीफाइनल में पहुंची भारतीय टीम, अब ऑस्ट्रेलिया से मिल सकती है कड़ी टक्कर! – आईसीसी T20 महिला वर्ल्ड कप 2023 सीजन के लिए सेमीफाइनल टीमों का ऐलान हो चुका है। बता दे कि सेमीफाइनल में भारत समेत इंग्लैंड, ऑस्ट्रेलिया और साउथ अफ्रीका की टीम ने जगह बनाई है। हाल ही में हुए इंग्लैंड बनाम पाकिस्तान मुकाबले में इंग्लैंड ने पाकिस्तान को 114 रनों से हराया था जिसके बाद पाकिस्तान की टीम इस टूर्नामेंट से बाहर हो चुकी है तथा इस मैच में इंग्लैंड की जीत के साथ ही भारतीय टीम ने सेमीफाइनल में प्रवेश कर लिया है। यह भी तय हो गया है कि भारतीय टीम का सेमीफाइनल मुकाबला ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेला जाएगा।

बता दें कि आईसीसी T20 महिला वर्ल्ड कप 2023 सीजन का पहला सेमीफाइनल मुकाबला भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया के बीच 23 फरवरी को केपटाउन में खेला जाएगा तो वही इस टूर्नामेंट का दूसरा सेमीफाइनल मुकाबला इंग्लैंड तथा साउथ अफ्रीका के खिलाफ 24 फरवरी को उसी मैदान पर आयोजित होना है।

हालाकी भारतीय टीम का ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ T20 रिकॉर्ड देखा जाए तो इसमें भारतीय टीम काफी पीछे दिखाई दे रही है। पिछले पांच मुकाबलों की बात की जाए तो ऑस्ट्रेलिया टीम ने 4 बार भारतीय टीम को हराया है। वही केवल एक बार भारतीय टीम जीत दर्ज कर पाई है। बीते कुछ समय से भारतीय महिला टीम ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड के खिलाफ कुछ खास प्रदर्शन नहीं कर पाई है खास करके बड़े मुकाबलों में। वही पिछले टी20 विश्व कप की बात की जाए तो ऑस्ट्रेलिया ने फाइनल मुकाबले में भारतीय टीम को हराया था। ऐसे में सेमीफाइनल जैसे बड़े मुकाबले में हरमनप्रीत कौर की कप्तानी वाली भारतीय टीम पर काफी ज्यादा दबाव नजर आ सकता है।

भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया head-to-head मुकाबले

गौरतलब है कि सेमीफाइनल मुकाबले में भारतीय टीम की राह आसान नहीं होने वाली है। क्योंकि भारत और ऑस्ट्रेलिया के हेड टू हेड मुकाबले काफी निराशाजनक है। दोनों टीमों ने अभी तक कुल 30 टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच खेले हैं जिसमें ऑस्ट्रेलिया ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए 22 मैचों में जीत दर्ज की है। वही भारतीय महिला टीम केवल 7 मुकाबलों में ही ऑस्ट्रेलिया को शिकस्त दे पाई है। वहीं एक मैच बेनतीजा रहा था। यानी आंकड़ों से स्पष्ट है कि सेमीफाइनल मुकाबले में भारतीय टीम को कड़ी टक्कर मिलने वाली है।

वर्ल्ड कप में अभी तक का प्रदर्शन

आईसीसी टी20 महिला वर्ल्ड कप 2023 की बात की जाए तो ग्रुप चरण में भारतीय टीम ने पिछले 4 मैचों में 3 मैचों में जीत दर्ज की है इस दौरान भारतीय टीम को एकमात्र हार इंग्लैंड से मिली थी। हालांकि पूरे टूर्नामेंट के दौरान भारतीय टीम का प्रदर्शन कुछ खास नहीं रहा है।

जानकारी के लिए बता दें कि पिछले 3 सालों के दौरान भारतीय महिला टीम ने ऑस्ट्रेलिया के हाथों 2 फाइनल मैच गवाए है। वर्ल्ड कप 2020 के फाइनल मुकाबले में भी दोनों देशों का आमना सामना हुआ था जिसमें ऑस्ट्रेलिया ने फाइनल मुकाबले में भारतीय टीम को 85 रनों से दी थी। बर्मिंघम कॉमनवेल्थ गेम्स 2022 के फाइनल मुकाबले में भी भारतीय टीम को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ हार मिली थी तथा भारत को 9 रनों से हराकर ऑस्ट्रेलिया ने गोल्ड मेडल जीता था।

भारतीय महिला टीम: हरमनप्रीत कौर (कप्तान), यस्तिका भाटिया (विकेटकीपर), ऋचा घोष (विकेटकीपर), स्मृति मंधाना, जेमिमा रोड्रिग्स, हरलीन देओल, दीप्ति शर्मा, शेफाली वर्मा, राधा यादव, रेणुका सिंह, पूजा वस्त्राकर, शिखा पांडे, देविका वैद्य, अंजलि सरवानी, राजेश्वरी गायकवाड़।

टीकम एक अनुभवी समाचार लेखक हैं। उन्हें तकनीक, खेल, मनोरंजन, स्वास्थ्य समाचार में 2 वर्षों से अधिक का अनुभव है। इसके अलावा उनकी रुचि नई चीजों के सीखने और पुस्तके पड़ने में है। आप tikam@oispice.com पर शनाया से संपर्क कर सकते हैं।