भारतीय टीम इस समय श्रीलंका के खिलाफ तीन मैचों की वनडे सीरीज खेल रही है। जिसका पहला मैच भारतीय टीम ने श्रीलंका को 67 रनों से हराकर अपने नाम कर लिया है वही इस मैच में जीतकर भारतीय टीम ने वनडे सीरीज में 1-0 से बढ़त बना ली है। जानकारी के लिए बता दें कि श्रीलंका के खिलाफ दूसरा वनडे मुकाबला कल यानी 12 जनवरी को ईडन गार्डन के मैदान पर खेला जाना है जिसमें भारतीय कप्तान रोहित शर्मा अपनी प्लेइंग इलेवन में कई बड़े बदलाव कर सकते है। आइए अब हम आपको दूसरे मुकाबले की संभावित प्लेइंग इलेवन के बारे में बताते है।
यह खिलाड़ी करेंगे ओपनिंग
श्रीलंका के खिलाफ पहले वनडे मुकाबले में शुभमन गिल और कप्तान रोहित शर्मा ने शानदार ओपनिंग करते हुए टीम को अच्छी शुरुआत दी थी। इस दौरान दोनों ही बल्लेबाजों ने अर्धशतक भी लगाए थे जिसके बाद श्रीलंका के खिलाफ तीसरे मुकाबले में भी यह दोनों खिलाड़ी ओपनिंग करते हुए दिखाई देंगे। इसके अलावा नंबर 3 पर भारतीय टीम के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली बल्लेबाजी के लिए आएंगे पहले वनडे में विराट कोहली ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 113 रनों की पारी खेली थी।
ऐसा रहेगा मिडिल ऑर्डर
श्रीलंका के खिलाफ दूसरे वनडे में रोहित शर्मा श्रेयस अय्यर और केएल राहुल की जगह सूर्य कुमार यादव और ईशान किशन को अपनी प्लेइंग इलेवन में शामिल कर सकते है। बता दें कि पिछले मुकाबले में केएल राहुल और श्रेयस अय्यर दोनों ही फ्लॉप रहे थे। वही जानकारी के लिए बता दें कि बांग्लादेश के खिलाफ ईशान किशन ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए 210 रन बनाए थे। जिसके बाद उन्हें श्रीलंका के खिलाफ दूसरे वनडे मुकाबले में टीम में शामिल किया जा सकता है। इसके अलावा नंबर 6 पर हार्दिक पांड्या बल्लेबाजी करने के लिए आएंगे।
गेंदबाजी डिपार्टमेंट
पहले वनडे मुकाबले में भारतीय टीम की ओर से मोहम्मद सिराज, मोहम्मद शमी और उमरान मलिक ने बेहतरीन प्रदर्शन किया था। उस मैच में उमरान मलिक ने कुल 3 विकेट अपने नाम किए थे इसके अलावा मोहम्मद सिराज और मोहम्मद शमी ने भी बेहतरीन गेंदबाजी की थी। हालांकि पहले मुकाबले में युजवेंद्र चहल अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पाए और चहल ने खराब गेंदबाजी करते हुए 10 ओवर में 58 रन देते हुए केवल एक ही विकेट लिया था। ऐसे में रोहित शर्मा दूसरे वनडे मुकाबले में उनकी जगह चाइनामैन के नाम से मशहूर कुलदीप यादव को प्लेइंग इलेवन में मौका दे सकते है। इसके अलावा अक्षर पटेल ऑलराउंडर के रूप में टीम में मौजूद रहेंगे। जानकारी के लिए बता दें कि श्रीलंका के खिलाफ दूसरा वनडे मुकाबला भारतीय समय अनुसार 1:30 बजे से खेला जाएगा।







