IND U19 vs AUS U19 Final

IND U19 vs AUS U19: वर्ल्ड कप फाइनल में 79 रनों से जीता ऑस्ट्रेलिया – ऑस्ट्रेलिया U19 टीम ने भारत U19 टीम को फाइनल मुकाबले में 79 रनों से हराते हुए अपना चौथा टाइटल जीत लिया है। इसी के साथ भारतीय टीम पहली बार फाइनल में ऑस्ट्रेलिया से हारी है।

आपको बता दे कि भारत अंडर-19 बनाम ऑस्ट्रेलिया अंडर-19 वर्ल्ड कप फाइनल (Ind U19 vs Aus U19 World Cup Final) मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया के कप्तान ह्यू वेबगेन ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। इस दौरान आस्ट्रेलिया की टीम ने निर्धारित 50 ओवर में 7 विकेट खोकर 253 रन बनाए। मैच में सलामी बल्लेबाज हैरी डिक्सन ने 56 गेंद पर तीन चौके और एक छक्का लगाते हुए 42 रनों की पारी खेली। वहीं मैच में सबसे ज्यादा रन हरजस सिंह ने बनाए।

जिन्होंने 64 गेंद पर 55 रनों की बेहतरीन पारी खेली। वहीं इसके अलावा कप्तान ह्यू वेबगेन ने भी 48 रन बनाए। हालांकि वह अपने अर्धशतक से चूक गए। वहीं रेयान हिक्स ने 20 तथा चार्ली एंडरसन ने 13 रनों की पारी खेली। वहीं मैच में ओली पीक ने नाबाद 46 रनों की पारी खेली। भारतीय टीम की ओर से राज लिंबानी ने सबसे ज्यादा तीन विकेट लिए। इसके अलावा नमन तिवारी ने दो तथा सौम्य पांडे और मुशीर खान के नाम एक-एक सफलता रही।

निर्धारित 50 ओवर में ऑस्ट्रेलिया की टीम ने 253 रन बनाए। वहीं 254 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी भारत अंडर-19 टीम मात्र 43.5 ओवर में 174 रन बनाकर ऑल आउट हो गई। इस दौरान भारतीय टीम की ओर से सलामी बल्लेबाज आदर्श सिंह ने सबसे ज्यादा 47 रनों की पारी खेली तो वही मुरुगन अभिषेक ने भी 42 रन बनाए। वहीं इसके अलावा मुशीर खान ने 22 तथा नमन तिवारी ने 14 रन अपनी टीम के लिए बनाए। इन चार बल्लेबाजों के अलावा कोई भी खिलाड़ी दहाई का अंक नहीं छु पाया।

कप्तान उदय सहारन मात्र 8 रन तथा सचिन धास 9 रन बनाकर पवेलियन लौट गए। ऑस्ट्रेलिया अंडर-19 टीम की ओर से महली बीयर्डमैन और राफेल मेकमिलन ने तीन-तीन विकेट लिए। वही केलम विडलर ने दो तथा चार्ली एंडरसन और टॉम स्ट्रेकर ने एक-एक सफलता प्राप्त की। इसी के साथ ऑस्ट्रेलिया ने भारतीय टीम को 79 रनों से हराते हुए फाइनल का मुकाबला जीत लिया। आपको बता दे कि इससे पहले साल 2010 में ऑस्ट्रेलिया अंडर-19 की टीम पाकिस्तान को 25 रन से हराकर चैंपियन बनी थी।

Shambhavi Kumari
शांभवी कुमारी न्यूज़ हिंदी 360 के लिए एक अनुभवी समाचार लेखिका हैं। उन्हें तकनीक, खेल और स्वास्थ्य समाचार में 3 वर्षों से अधिक का अनुभव है। इसके अलावा, उसे नई चीजों के बारे में पढ़ना और लिखना पसंद है। शांभवी से ईमेल shambhavi@oispice.com के माध्यम से संपर्क किया जा सकता है