IND U19 vs BAN U19: अंडर 19 वर्ल्ड कप के पहले मैच में भारत ने बांग्लादेश को 84 रन से हराया – इस समय दक्षिण अफ्रीका में अंडर-19 वर्ल्ड कप का आयोजन किया जा रहा है। जिसमें भारतीय टीम ने पहले मुकाबले में जीत के साथ टूर्नामेंट का आगाज किया है। दरअसल 20 जनवरी को अपने पहले मुकाबले में भारतीय टीम ने बांग्लादेश को 84 रनों से हराया है। मैच में बांग्लादेश ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का निर्णय लिया। इसके बाद भारत ने 7 विकेट खोकर 251 रन बनाए। वहीं लक्ष्य का पीछा करते हुए बांग्लादेश की टीम 169 रन पर ही ढेर हो गई और यह मुकाबला भारतीय टीम ने 84 रनों से जीत लिया।
भारत बनाम बांग्लादेश अंडर-19 मैच में बांग्लादेश के कप्तान महफूजुर रहमान रब्बी ने टॉस जीतकर पहले भारतीय टीम को बल्लेबाजी करने का न्योता दिया। वही पहले बल्लेबाजी करते हुए भारतीय टीम की ओर से आदर्श सिंह ने 96 गेंद पर 76 रनों की पारी खेली तो वहीं कप्तान उदय सहारान ने भी 94 गेंद पर 64 रन बना डाले। वहीं इसके अलावा सचिन धस ने 26 तथा प्रियांशु और अवनीश ने 23 रनों का महत्वपूर्ण योगदान दिया। बांग्लादेश की ओर से मारूफ मृधा ने सबसे ज्यादा पांच विकेट चटकाए तो वही रहमान रब्बी और मोहम्मद रिजवान के नाम भी एक-एक सफलता रही। भारत ने निर्धारित 50 ओवर में 7 विकेट होकर 251 रन बनाए।
वहीं लक्ष्य का पीछा करने उतरी बांग्लादेश अंडर-19 की टीम की ओर से मोहम्मद शिहाब जेम्स ने सबसे ज्यादा 54 रनों की पारी खेली तो वही आरिफुल इस्लाम ने भी अपनी टीम के लिए 41 रन बनाए। हालांकि इन दो बल्लेबाजों के अलावा केवल तीन बल्लेबाजी ही दहाई का आंकड़ा छु पाए। इस दौरानशेख पावेज जिबोन ने 15 रन तथा ओपनर बल्लेबाज आशिकुर रहमान शिबली और जीशान आलम ने 14-14 रन बनाए। बांग्लादेश अंडर-19 की पूरी टीम मात्र 45.5 ओवर में 167 रन बनाकर ऑल आउट हो गई और भारतीय टीम ने यह मुकाबला 84 रनों से जीत लिया। भारतीय टीम की ओर से बेहतरीन गेंदबाजी करते हुए सौम्य पांडे ने चार विकेट चटकाए तो वही मुशीर खान के नाम दो सफलता रही। इसके अलावा अर्शिन कुलकर्णी, राज लिंबानी और प्रियांशु मोलिया को भी एक-एक सफलता मिली।







