Ind U19 vs Pak U19: अंडर 19 एशिया कप में 8 विकेट से हारा भारत – अंडर 19 एशिया कप 2023 के ग्रुप ए में आज भारत बनाम पाकिस्तान मैच खेला गया। जिसमें भारतीय टीम को आठ विकेट से हार का सामना करना पड़ा। मैच में भारतीय टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 50 ओवर में 9 विकेट गंवाकर 259 रन बनाए थे। वहीं इसके जवाब में पाकिस्तान की टीम ने आजम आवेश की शतकीय परी की बदौलत दो विकेट खोकर ही यह लक्ष्य हासिल कर लिया और भारतीय टीम को आठ विकेट से हरा दिया। बता दे कि भारतीय टीम की इस टूर्नामेंट में यह पहली हार है।
अंडर-19 भारत बनाम पाकिस्तान का यह मुकाबला आईसीसी अकैडमी ग्राउंड दुबई में खेला गया था। जहां पर पाकिस्तान अंडर-19 टीम ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। पहले बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम की ओर से आदर्श सिंह और अर्शिन कुलकर्णी ने पारी को शुरू किया इस दौरान अर्शीन कुलकर्णी 24 गेंद पर 24 रन बनाकर आउट हो गए तो वहीं रूद्र पटेल भी 11 गेंद पर 1 रन बनाकर ही चलते बने। वही मैच को आदर्श सिंह और उदय सहारन ने संभाला।
इस दौरान आदर्श सिंह ने 81 गेंद पर 62 रनों की पारी खेली तो वही उदय सहारन ने भी 98 गेंद पर पांच चौके लगाते हुए 60 रन बना डालें। वही मैच में सचिन दास ने भी 42 गेंद पर 58 रन बनाए। बता दे कि इन खिलाड़ियों के अलावा कोई भी खिलाड़ी दहाई का अंक नहीं छु पाया। 9 विकेट खोकर भारतीय टीम 259 रन ही बना पाई। वहीं पाकिस्तान अंडर-19 टीम की ओर से मोहम्मद जीशान ने चार विकेट चटकाए। इसके अलावा आमीर हसन और उबेद शाह के नाम भी दो-दो विकेट रहे।
लक्ष्य का पीछा करने उतरी पाकिस्तान की टीम की ओर से शामिल हुसैन 15 गेंद पर 8 रन बनाकर चलते बने। हालांकि फिर शाहजेब खान और अजान अवैश ने बेहतरीन पारी खेलते हुए अपनी टीम को जीत के करीब पहुंचा। वहीं शाहजेब खान 88 गेंद पर 63 रन बनाकर मुरुगन अभिषेक के हाथों आउट हो गए हालांकि फिर साद बैग ने 51 गेंद पर 68 रन बनाते हुए अपनी टीम को जीत दिला दी। वही अजान अवेश 130 गेंद पर 10 चौके लगाते हुए 105 दिनों की पारी खेली और अपनी टीम को 8 विकेट से जीत दिलाने में बेहतरीन योगदान दिया। भारतीय टीम की ओर से मुरुगन अभिषेक को दो सफलता मिली।







