Virat Kohli

IND vs AFG : जानिए पहले T20 मुकाबले में कैसी रहेगी मोहाली की पिच – भारत बनाम अफगानिस्तान के बीच तीन T20 मैचों की सीरीज का पहला मुकाबला 11 जनवरी को मोहाली के आईएस बिंद्रा स्टेडियम में खेला जाएगा। साल 2024 में भारतीय टीम इस दौरान अपना पहला T20 मुकाबला खेलने के लिए मैदान पर उतरेगी। वहीं इसी साल जून में T20 वर्ल्ड कप का आयोजन भी होना है। जिसके लिए विराट कोहली और रोहित शर्मा को अफगानिस्तान के खिलाफ इस सीरीज में जगह दी गई है। आइए अब हम आपको बताते हैं कि T20 मुकाबले के लिए मोहाली की पिच कैसी रहती है।

भारत बनाम अफगानिस्तान (Ind vs AFG) मुकाबला के लिए मोहाली की पिच रिपोर्ट

भारत बनाम अफगानिस्तान (Ind vs AFG) का पहला T20 मुकाबला आईएस बिंद्रा क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा। यह पिच बल्लेबाजों के लिए मददगार रही है। यहां पर बल्लेबाजों को खेलने में काफी ज्यादा आसानी होती है। क्योंकि इस उछाल भरी पिच पर बल्लेबाजी करने में बेट पर गेंद बहुत ही अच्छे तरीके से आती है जिसकी बदौलत यहां पर चौके छक्के भी खूब लगते हैं। इस मैदान पर गेंदबाजी में भी शुरुआत में गेंदबाजों को मदद मिलती है।

आंकड़ों की बात की जाए तो इस मैदान पर अब तक कुल 9 T20 इंटरनेशनल मुकाबले खेले गए हैं जिसमें 5 बार पहले बल्लेबाजी करने वाली टीम को जीत मिली। वहीं चार मुकाबले बाद में बल्लेबाजी करते हुए टीमों ने जीते हैं। इस प्रकार मोहाली की यह पिच काफी हद तक बल्लेबाजों को सपोर्ट करती है। मोहाली का यह मैदान T20 क्रिकेट में हाई स्कोरिंग रहा है। इस मैदान पर पहली पारी का औसत स्कोर 168 रन तथा दूसरी पारी का औसत स्कोर 152 रन रहा है। यहां पर टॉस जीतकर टीम पहले बल्लेबाजी करने का फैसला ले सकती है।

Ind vs AFG पहले T20 मुकाबले के लिए भारत की संभावित प्लेइंग इलेवन

रोहित शर्मा (कप्तान), यशस्वी जायसवाल, विराट कोहली, रिंकू सिंह, तिलक वर्मा, संजू सैमसन, कुलदीप यादव, आवेश खान, अर्शदीप सिंह, मुकेश कुमार, अक्षर पटेल।

शनाया कुमारी को समाचार लेखन, विशेषकर खेलों में 4 वर्षों से अधिक का अनुभव है। उसका शौक किताबें पढ़ना और गेम खेलना है, आप shanya@oispice.com पर शनाया से संपर्क कर सकते हैं।