IND vs AFG: भारत-अफगानिस्तान T20 सीरीज के लिए हुआ टीम इंडिया स्क्वाड का ऐलान – हाल ही में रविवार की शाम बीसीसीआई ने भारत बनाम अफगानिस्तान 3 मैचों की T20 सीरीज के लिए भारतीय स्क्वायड का ऐलान कर दिया है। दरअसल भारतीय टीम के नियमित कप्तान रोहित शर्मा को इस सीरीज के लिए कप्तान बनाया गया है। वहीं दिग्गज बल्लेबाज विराट कोहली भी 14 महीने बाद इस फॉर्मेट में वापसी करने वाले हैं।
बता दे कि रोहित शर्मा और विराट कोहली दोनों ही खिलाड़ियों ने अपना आखरी T20 मुकाबला T20 वर्ल्ड कप 2022 में खेला था। जिसके बाद से वह क्रिकेट के छोटे फॉर्मेट से बाहर चल रहे हैं। कुछ ही समय पहले दोनों ही धाकड़ खिलाड़ियों ने T20 वर्ल्ड कप 2024 खेलने की भी ख्वाहिश जताई थी। बता दे की T20 वर्ल्ड कप 2024 का आयोजन 1 से 29 जून के बीच वेस्टइंडीज और अमेरिका में खेला जाएगा। वहीं अफगानिस्तान सीरीज T20 वर्ल्ड कप से पहले भारत के लिए आखिरी T20 सीरीज है। आपको बता दें कि यह पहला मौका होगा जब भारत और अफगानिस्तान की टीम T20 सीरीज खेलेगी। जिसका पहला मुकाबला 11 जनवरी को मोहाली में खेला जाएगा तो वही इसका दूसरा मुकाबला 14 जनवरी को इंदौर और तीसरा मुकाबला 17 जनवरी को बेंगलुरु में आयोजित होगा।
अफगानिस्तान के खिलाफ T20 सीरीज के लिए विकेटकीपर बल्लेबाज संजू सैमसन को मौका दिया गया है। वही जितेश शर्मा भी अन्य विकेटकीपर विकल्प के लिए मौजूद हैं। दरअसल संजू सैमसन ने साउथ अफ्रीका के खिलाफ आखिरी वनडे मुकाबले में शानदार शतकीय पारी खेली थी। जिसके बाद उन्हें अफगानिस्तान के खिलाफ T20 सीरीज में मौका दिया गया है। वही साउथ अफ्रीका के खिलाफ टेस्ट मुकाबले में बेहतरीन प्रदर्शन करने वाले तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज और जसप्रीत बुमराह को अफगानिस्तान सीरीज के खिलाफ आराम दिया गया है। गेंदबाजी के लिए मुकेश कुमार अर्शदीप सिंह और आवेश खान को टीम में मौका मिला है।
बता दे कि अफगानिस्तान सीरीज के खिलाफ लेग स्पिनर युजवेंद्र चहल को जगह नहीं मिली है साथ ही सूर्यकुमार यादव और हार्दिक पांड्या भी इस सीरीज के लिए भारतीय टीम स्क्वाड का हिस्सा नहीं है। दरअसल हार्दिक पांड्या को वर्ल्ड वर्ल्ड कप 2023 के दौरान चोट लग गई थी वहीं सूर्यकुमार यादव भी साउथ अफ्रीका दौरे पर चोटिल हो गए थे जिसके बाद वह क्रिकेट से बाहर चल रहे हैं। अफगानिस्तान के खिलाफ टी 20 सीरीज में शुभमन गिल और यशस्वी जायसवाल को मौका दिया गया है। इसके अलावा फिनिशर की भूमिका निभाने के लिए रिंकू सिंह को भी सिलेक्टर्स ने अफगानिस्तान के खिलाफ T20 सीरीज में भारतीय टीम स्क्वाड में जगह दी है।
अफगानिस्तान T20 सीरीज के लिए भारतीय टीम स्क्वाड
रोहित शर्मा (कप्तान), यशस्वी जयसवाल, शुभमन गिल, तिलक वर्मा, विराट कोहली, रिंकू सिंह, संजू सैमसन (विकेट कीपर), जितेश शर्मा (विकेटकीपर), वाशिंगटन सुंदर, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, कुलदीप यादव, रवि बिश्नोई, आवेश खान, मुकेश कुमार, अर्शदीप सिंह।
