Shivam Dube

IND vs AFG: भारत ने अफगानिस्तान को सुपर ओवर में हराकर तीसरा टी-20 जीता – भारत बनाम अफगानिस्तान के बीच सीरीज का तीसरा T20 मुकाबला आज बेंगलुरु में खेला गया। यहां पर निर्धारित 20 ओवर में दोनों ही टीमों ने 212 रन बनाए। जिसके बाद पहला सुपर ओवर भी टाई रहा। वहीं दूसरे सुपर ओवर में भारतीय टीम ने 10 रन से जीत दर्ज करते हुए इस मुकाबले को अपने नाम कर लिया।

दरअसल मैच में भारतीय टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया था। वहीं इसके बाद भारतीय टीम की ओर से यशस्वी जायसवाल ने 6 गेंद पर 4 रन बनाए तो वहीं विराट कोहली पहली ही गेंद पर बिना अपना खाता खोले कैच आउट हो गए। वहीं इसके बाद शिवम दुबे भी 6 गेंद पर एक रन बनाकर चलते बने। वहीं इसके बाद बल्लेबाजी करने आए विकेटकीपर बल्लेबाज संजू सैमसन भी विराट कोहली की तरह पहले ही गेंद पर कैच आउट हो गए। भारतीय टीम ने 22 रनों के स्कोर पर अपने चार विकेट खो दिए थे।

वहीं इसके बाद कप्तान रोहित शर्मा और रिंकू सिंह ने पारी को संभालते हुए बेहतरीन प्रदर्शन किया। इस दौरान रिंकू सिंह ने 39 गेंद पर दो चौके और छह छक्के लगाते हुए नाबाद 69 रनो की पारी खेली। वहीं लंबे समय बाद T20 फॉर्मेट में वापसी करने वाले रोहित शर्मा ने शतकीय पारी खेली। बता दे कि इससे पहले दो मुकाबले में रोहित शर्मा अपना खाता भी नहीं खोल पाए थे। वहीं तीसरा T20 मुकाबले में रोहित शर्मा ने 69 गेंद पर 11 चौके और 8 गगनचुंभी छक्के लगाते हुए 121 रन बना डालें। इस प्रकार भारतीय टीम ने निर्धारित 20 ओवर में चार विकेट होकर 212 रन बनाए।

वहीं लक्ष्य का पीछा करने उत्तरी अफगानिस्तान टीम की ओर से रहमानूल्लाह गुरबाज ने 32 गेंद पर 50 और इब्राहिम जादरान ने 41 गेंद पर 50 रन बनाए। वही अजमतूल्लाह उमरजाई पहली ही गेंद पर बिना अपना खाता खोले आउट हो गए। वही मोहम्मद नबी ने मैच में 16 गेंद पर 34 तथा करीम जनत ने 2 गेंद पर 2 रन बनाए। वहीं मैच में गुलबदिन नेब ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए 23 गेंद पर 55 रन बना डालें। भारत बनाम अफगानिस्तान का तीसरा T20 मुकाबला बेहद ही रोमांचक देखने को मिला। अफगानिस्तान टीम ने निर्धारित 20 ओवर में लक्ष्य का पीछा करते हुए 6 विकेट खोकर 212 रन बनाए। भारतीय टीम की ओर से वाशिंगटन सुंदर ने सबसे ज्यादा तीन विकेट चटकाए तो वही आवेश खान और कुलदीप यादव के नाम भी एक-एक सफलता रही।

दोनों टीमों के बराबर स्कोर होने के पश्चात सुपर ओवर रखा गया। पहले सुपर ओवर में दोनों ही टीमों ने बराबर 16-16 रन बनाए। वहीं इसके बाद दूसरा सुपर ओवर मुकाबला खेला गया। इसमें भारतीय टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 11 रन बनाए। वहीं अब अफगानिस्तान टीम को जीत के लिए 12 दिनों की आवश्यकता थी। परंतु अफगानिस्तान की टीम केवल 1 रन ही बना पाई और यह मुकाबला भारतीय टीम ने जीत लिया। वहीं इस मुकाबले में जीत के बाद भारतीय टीम ने इस सीरीज पर भी 3-0 से कब्जा कर लिया।

Tikam Bairagi
टीकम एक अनुभवी समाचार लेखक हैं। उन्हें तकनीक, खेल, मनोरंजन, स्वास्थ्य समाचार में 2 वर्षों से अधिक का अनुभव है। इसके अलावा उनकी रुचि नई चीजों के सीखने और पुस्तके पड़ने में है। आप tikam@oispice.com पर शनाया से संपर्क कर सकते हैं।