IND vs AFG: अफगानिस्तान के खिलाफ रोहित शर्मा की हो सकती है वापसी, विराट होंगे बाहर – भारतीय टीम को 11 जनवरी से अफगानिस्तान के खिलाफ अपने घरेलू सरजमीं पर तीन मैचों की T20 सीरीज खेलना है। जिसका पहला मुकाबला मोहाली (11 जनवरी) में दूसरा मुकाबला इंदौर (14 जनवरी) तथा तीसरा मुकाबला बेंगलुरु (17 जनवरी) में आयोजित किया जाएगा। हालांकि अफगानिस्तान के खिलाफ T20 सीरीज के लिए चयनकर्ता ने अभी तक टीम का ऐलान नहीं किया है। रिपोर्ट के अनुसार सोमवार तक सिलेक्टर्स अफगानिस्तान के खिलाफ भारतीय टीम का ऐलान कर सकते हैं। इसके अलावा इंग्लैंड के खिलाफ खेले जाने वाली पांच टेस्ट मैच की सीरीज के लिए भी टीम का ऐलान हो सकता है।
रोहित (Rohit Sharma) की होगी T20 में वापसी
गौरतलब है कि रोहित शर्मा ने पिछली बार नवंबर 2022 में T20 क्रिकेट खेला था। वही T20 वर्ल्ड कप सेमी फाइनल में इंग्लैंड के खिलाफ मिली हार के बाद विराट कोहली और रोहित शर्मा दोनों ही की T 20 फॉर्मेट में नहीं खेले हैं। अफगानिस्तान (Ind vs AFG) के खिलाफ 13 महीने बाद रोहित शर्मा की T20 फॉर्मेट में वापसी हो सकती हैं। बता दे कि रोहित शर्मा की अनुपस्थिति में कभी सूर्यकुमार यादव ने तथा कभी हार्दिक पांड्या ने भारतीय टीम की कमान संभाली। वही एक बार फिर रोहित शर्मा T20 क्रिकेट में भारतीय टीम की कमान संभाल सकते हैं।
विराट कोहली (Virat Kohli) के चयन पर संशय
अफगानिस्तान के खिलाफT20 सीरीज से विराट कोहली को बाहर रखा जा सकता है। हालांकि इस साल जून में होने वाले T20 वर्ल्ड कप में विराट कोहली खेलेंगे या नहीं इसके बारे में अभी कोई स्पष्ट स्थिति नहीं है। यदि अफगानिस्तान के खिलाफ T20 सीरीज में विराट कोहली को मौका नहीं मिलता है तो ऐसे में उसके पास आईपीएल के शुरुआती मुकाबले में बेहतरीन प्रदर्शन करके खुद को साबित करने का मौका होगा। जिसके बाद उन्हें T20 वर्ल्ड कप 2024 में चुना जा सकता है।
जसप्रीत बुमराह और मोहम्मद सिराज को मिलेगा आराम
अफगानिस्तान के खिलाफ टेस्ट सीरीज से पहले जसप्रीत बुमराह और मोहम्मद सिराज ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ टेस्ट मैच में शानदार प्रदर्शन किया था। वहीं अब अफगानिस्तान के खिलाफ सीरीज से इन दोनों खिलाड़ियों को आराम दिया जा सकता है। वही आपको बता दे की मोहम्मद शमी भी दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ चोट के कारण दो टेस्ट मैचों की सीरीज नहीं खेल पाए थे। वहीं अफगानिस्तान के खिलाफ सीरीज में उनकी उपलब्धता पर अभी सवाल बना हुआ है।
सूर्यकुमार और हार्दिक चोटिल
अफगानिस्तान के खिलाफ T20 सीरीज में सूर्यकुमार यादव और हार्दिक पांड्या पहले ही बाहर हो चुके हैं। बता दे कि यह दोनों खिलाड़ी चोट के कारण इन सीरीज में भाग नहीं ले पाएंगे। दरअसल पिछले साल वनडे वर्ल्ड कप में हार्दिक पंड्या चोटिल हो गए थे जिसके बाद वह क्रिकेट से दूर चल रहे हैं। वही हाल ही में दक्षिण अफ्रीका के दौरे पर सूर्यकुमार यादव भी चोटिल हो गए थे। जिसके बाद वह अफगानिस्तान के खिलाफ T20 सीरीज में नहीं खेल पाएंगे।







