IND vs AFG: पहले T20 मुकाबले में नहीं खेलेंगे विराट कोहली, द्रविड़ ने बताई वजह – कल यानी 11 जनवरी को भारत बनाम अफगानिस्तान के बीच t20 सीरीज का पहला मुकाबला खेला जाएगा। परंतु इस मुकाबले में टीम इंडिया के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली नहीं खेलेंगे। हाल ही में प्रेस कांफ्रेंस के दौरान भारतीय टीम के हेड कोच राहुल द्रविड़ ने इस बात की पुष्टि की है कि विराट कोहली व्यक्तिगत कारणों की वजह से पहले मुकाबले में उपलब्ध नहीं रहेंगे। हालांकि इस दौरान भारतीय कोच ने यह भी बताया है कि विराट कोहली दूसरे और तीसरे T20 मुकाबले में खेलेंगे।
प्रेस कॉन्फ्रेंस में भारतीय हेड कोच राहुल द्रविड़ ने कहा कि व्यक्तिगत कारणों से विराट कोहली अपना पहला T20 मुकाबला नहीं खेल पाएंगे। भारतीय टीम की ओर से रोहित शर्मा और यशस्वी जायसवाल पारी की शुरुआत करेंगे। T20 वर्ल्ड कप में भारत का नेतृत्व करने के उद्देश्य से रोहित शर्मा को अफगानिस्तान सीरीज के लिए भी कप्तानी दी गई है। वहीं अफगानिस्तान के खिलाफ सीरीज में विकेटकीपर के तौर पर जितेश शर्मा और संजू सैमसन भी शामिल होंगे। परंतु इस दौरान ईशान किशन को टीम में शामिल नहीं किया गया है।
जानकारी के लिए बता दें कि रविवार की शाम सिलेक्टर्स ने अफगानिस्तान के खिलाफ होने वाली T20 सीरीज के लिए 16 सदस्यीय टीम का ऐलान किया था जिसमें विराट कोहली और रोहित शर्मा को भी शामिल किया गया था। बता दे कि यह दोनों बल्लेबाज काफी लंबे समय के बाद T20 फॉर्मेट में वापसी कर रहे हैं। इससे पहले इन दोनों खिलाड़ियों ने अपना आखिरी T20 मुकाबला नवंबर 2022 में इंग्लैंड के खिलाफ विश्व कप के सेमीफाइनल में खेला था। वहीं अब भारतीय टीम रोहित शर्मा की कप्तानी में 11 जनवरी को अफगानिस्तान के खिलाफ मोहाली में अपना पहला मुकाबला खेलेगी। वही इस सीरीज का दूसरा मुकाबला इंदौर और तीसरा मुकाबला बेंगलुरु में खेला जाएगा।
इस सीरीज के लिए रविंद्र जडेजा और जसप्रीत बुमराह को आराम दिया गया है। इसके अलावा हार्दिक की जगह टीम में ऑलराउंडर शिवम दुबे को शामिल किया गया है। वही ऋतुराज गायकवाड भी इस सीरीज में अनुपलब्ध होंगे।
अफगानिस्तान के खिलाफ T20 सीरीज के लिए भारतीय टीम स्क्वाड
रोहित शर्मा (कप्तान), जितेश शर्मा (विकेटकीपर), संजू सैमसन (विकेटकीपर), यशस्वी जायसवाल, शुभमन गिल, विराट कोहली, तिलक वर्मा, शिवम दुबे, रिंकू सिंह, वाशिंगटन सुंदर, रवि बिश्नोई, अक्षर पटेल, अर्शदीप सिंह, कुलदीप यादव, मुकेश कुमार और आवेश खान।







