IND vs AUS T20: पहले T20 मुकाबले में इस प्लेइंग इलेवन के साथ उतरेंगे सूर्यकुमार यादव – 23 नवंबर यानि कल से भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच पांच मैचों की T20 इंटरनेशनल सीरीज खेली जाएगी। जिसके लिए बीसीसीआई ने भारतीय टीम का ऐलान कर दिया है। इसमें हैरान कर देने वाली बात यह है कि वर्ल्ड कप खेल रहे कुछ ही खिलाड़ी ऐसे हैं जिन्हें इन सीरीज में मौका दिया गया है। बाकी सभी प्लेयर्स को आराम दिया गया है। साथ ही ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पांच मैचों की इस T20 सीरीज के लिए सूर्यकुमार यादव को नया कप्तान बनाया गया है। वही इस समय सभी के मन में यह प्रश्न चल रहा है कि आखिर सूर्यकुमार यादव बतौर कप्तान अपने पहले मुकाबले में किस प्लेइंग इलेवन टीम के साथ मैदान पर उतरेंगे।
पहली बार T20 टीम के कप्तान बने सूर्या
सूर्यकुमार यादव ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 23 नवंबर को पहली बार बतौर कप्तान मैदान पर उतरेंगे। वही शुरुआती 3 मेचो के लिए ऋतुराज गायकवाड को उप कप्तान की जिम्मेदारी सौंप गई है तो वही आखिरी दो मेचो में श्रेयस अय्यर भी टीम के साथ मौजूद रहेंगे। इसके बाद आखिरी दो T20 माचो के लिए श्रेयस अय्यर उप कप्तान होंगे।
रिपोर्ट्स के अनुसार सीरीज के पहले मुकाबले में सलामी बल्लेबाज के रूप में यशस्वी जायसवाल और ऋतुराज गायकवाड को बड़ी जिम्मेदारी सौंपी जा सकती है। बता दे कि इन दोनों ही खिलाड़ी ने आईपीएल में ओपनिंग की है जो की काफी हद तक शानदार रही है।
वहीं इसके बाद तीसरे नंबर पर सूर्यकुमार यादव खेलने आ सकते हैं। इस वक्त सूर्यकुमार यादव T20 रैंकिंग में नंबर वन बल्लेबाज है। भले ही वह वनडे में अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पाते हैं परंतु T20 में वह आज भी सबसे बेहतरीन बल्लेबाज माने जाते हैं। वही नंबर चार पर तिलक वर्मा तो नंबर पांच पर रिंकू सिंह का आना लगभग तय माना जा रहा है। टीम में विकेटकीपर के रूप में जितेश शर्मा को बड़ी जिम्मेदारी मिल सकती है। वहीं ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सीरीज में ईशान किशन को भी मौका दिया गया है। हालांकि पहले दो मुकाबले में ईशान किशन को आराम दिया जा सकता है तथा उनकी जगह जीतेश शर्मा को बतौर विकेटकीपर टीम में शामिल किया जाएगा।
टीम में अक्षर पटेल और वाशिंगटन सुंदर को भी शामिल किया गया है जो की स्पिन गेंदबाजी के साथ-साथ अच्छे बल्लेबाजी करने में भी माहिर है। वहीं तीसरे स्पिनर के तौर पर रवि बिश्नोई को टीम में रखा गया है। इसके अलावा तेज गेंदबाजी के लिए प्रसिद्ध कृष्णा और अर्शदीप सिंह को चुना गया है। हालांकि सूर्यकुमार यादव कौन सी प्लेइंग इलेवन के साथ मैदान पर उतरते हैं इसका निर्णय टॉस के वक्त होगा।
पहले T20 मुकाबले के लिए संभावित प्लेइंग इलेवन टीम
यशस्वी जयसवाल, ऋतुराज गायकवाड, तिलक वर्मा, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), रिंकू सिंह, अक्षर पटेल, जितेश शर्मा, वाशिंगटन सुंदर, अर्शदीप सिंह, रवि बिश्नोई और प्रसिद्ध कृष्णा।
