Ind vs Aus

Ind vs Aus: दूसरे दिन का खेल खत्म, जडेजा और अक्षर पटेल का अर्धशतक, 144 रन से आगे भारत! – इस समय भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया के बीच नागपुर के विदर्भ क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में पहला टेस्ट मुकाबला खेला जा रहा है। जिसमें ऑस्ट्रेलिया ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। पहली पारी में ऑस्ट्रेलिया ने 177 बनाएं। ऑस्ट्रेलिया की ओर से सबसे ज्यादा 49 रन मार्नस लाबुशेन ने बनाएं थे। भारतीय टीम की ओर से गेंदबाजी करते हुए रविंद्र जडेजा ने सबसे ज्यादा 5 विकेट लिए थे। वही पहले दिन का खेल खत्म होने तक भारतीय टीम ने 1 विकेट के नुकसान पर 77 रन बना लिए थे। सलामी बल्लेबाज केएल राहुल पहले ही दिन 71 गेंद पर 20 रन बनाकर टॉड मर्फी की गेंद पर आउट हो चुके थे।

वही दूसरे दिन भारतीय टीम की ओर से बल्लेबाजी करते हुए कप्तान रोहित शर्मा ने 212 गेंदों पर अपना शतक लगाते हुए 120 रनों की पारी खेली। इस दौरान रोहित शर्मा ने 15 चौके और 2 गगनचुंबी छक्के भी लगाए। वही रोहित शर्मा ऑस्ट्रेलिया कप्तान पेट कमिंस की गेंद पर क्लीन बोल्ड हो गए। पहले दिन रोहित शर्मा के साथ खेलने वाले रविचंद्रन अश्विन दूसरे दिन 62 गेंदों पर 2 चौके और एक छक्का लगाकर 23 रनों पर ही टॉड मर्फी की गेंद पर एलबीडब्ल्यू आउट हो गए।

दूसरे दिन ऑस्ट्रेलिया की ओर से टॉड मर्फी ने सबसे ज्यादा 5 विकेट लिए। इस दौरान उन्होंने चेतेश्वर पुजारा को 14 गेंद पर 7 रन बनाकर ही आउट कर दिया, तो वही टेस्ट क्रिकेट में डेब्यू करने वाले श्री कर भरत भी 10 गेंदों पर 8 रन बनाकर टॉड मर्फी के हाथों एलबीडब्ल्यू आउट हो गए। इसके अतिरिक्त मैच में भारतीय टीम के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली 26 गेंदों पर 2 चौके लगाते हुए 12 रन ही बना पाए तथा टॉड मर्फी की गेंद पर वह एलेक्स केरी को अपना कैच थमा बैठे। इसके अलावा टी20 क्रिकेट के सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव भी टेस्ट में अपना जलवा नहीं दिखा पाए और केवल 20 गेंदों पर 8 रन बनाकर ही नाथन लियोन की गेंद पर चलते बने। जानकारी के लिए बता दें कि दूसरे दिन का खेल खत्म होने तक रविंद्र जडेजा 170 गेंदों पर अपना अर्धशतक पूरा करते हुए 66 रनों पर खेल रहे थे। इस दौरान रविंद्र जडेजा ने 9 चौके लगाए हैं। वही जडेजा के साथ अक्षर पटेल ने 102 गेंदों पर आठ चौके लगाते हुए 52 रन बनाए हैं।

पहले टेस्ट मुकाबले के दूसरे दिन ऑस्ट्रेलिया की ओर से सबसे ज्यादा विकेट टॉड मर्फी ने चटकाए। इस दौरान उन्होंने मैच में 36 ओवर गेंदबाजी करते हुए 82 रन दिए तथा 5 विकेट अपनी टीम को दिलाए। इसके अलावा नाथन लिओन और पैट कमिंस के नाम भी 1-1 सफलता रही। इस दौरान पैट कमिंस ने 18 ओवर में 74 रन तथा नाथन लियोन ने 37 ओवर में 98 रन लुटाए। बता दें कि दूसरे दिन का खेल खत्म होने तक भारतीय टीम ने 114 ओवर में 7 विकेट के नुकसान पर 321 रन बना लिए हैं। यानी भारतीय टीम पारी में 144 रनों से आगे चल रही है तथा भारत के पास अभी भी 3 विकेट शेष हैं। यदि भारतीय टीम मैच के तीसरे दिन 50 या उससे अधिक रन बना लेती है तो भारतीय टीम आसानी से पहला टेस्ट मुकाबला अपने नाम कर सकती है।

Tikam Bairagi
टीकम एक अनुभवी समाचार लेखक हैं। उन्हें तकनीक, खेल, मनोरंजन, स्वास्थ्य समाचार में 2 वर्षों से अधिक का अनुभव है। इसके अलावा उनकी रुचि नई चीजों के सीखने और पुस्तके पड़ने में है। आप tikam@oispice.com पर शनाया से संपर्क कर सकते हैं।