Ind vs Aus

Ind vs Aus: पहले दिन का खेल हुआ खत्म, ऑस्ट्रेलिया 100 रनो से आगे, जडेजा ने झटके 5 विकेट! – भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया के बीच पहला टेस्ट मुकाबला नागपुर के विदर्भ क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में खेला जा रहा है। जहां पर ऑस्ट्रेलिया के कप्तान पेट कमिंस ने टॉस जीतते हुए पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया था। वही पहले बल्लेबाजी करते हुए ऑस्ट्रेलिया की पूरी टीम केवल 177 रन ही बना पाई। वही काफी दिनों बाद मैच में वापसी करने वाले भारत के स्टार ऑलराउंडर रविंद्र जडेजा ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए 5 विकेट चटकाए।

ऑस्ट्रेलिया ने बनाए 177 रन

मैच में पहले बल्लेबाजी करने उतरी ऑस्ट्रेलिया की शुरुआत कुछ खास नहीं रही। टीम की ओर से ओपनिंग करते हुए डेविड वॉर्नर 5 गेंदों पर केवल 1 रन बनाकर ही मोहम्मद शमी का शिकार हो गए, तो वही ख्वाजा भी मोहम्मद सिराज की गेंद पर एलपीडब्ल्यू होकर पवेलियन लौट गए। हालांकि उसके बाद मार्नस लाबुशने ने पारी को संभालते हुए 123 गेंदों पर आठ चौके लगाते हुए उन 49 रन बनाए। हालांकि वह भी अपना अर्धशतक बनाने से चूक गए वहीं इस दौरान उनका स्टीव स्मिथ ने अच्छा साथ दिया। मैच में स्मिथ ने 107 गेंदों पर 7 चौके लगाते हुए 34 रनों की पारी खेली।

रविंद्र जडेजा ने किया मिडिल आर्डर को ध्वस्त

पहले टेस्ट मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया की पूरी टीम भारतीय टीम के स्टार ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा के सामने बेबस दिखाई दी। ऑलराउंडर ऑस्ट्रेलियाई टीम के मिडिल ऑर्डर की कमर तोड़ दी। मैच में रविंद्र जडेजा ने पांच अहम विकेट अपनी टीम को दिलवाए। मैच में ऑस्ट्रेलिया की ओर से रेनशॉ पहली ही गेंद पर रविंद्र जडेजा के हाथों एलबीडब्ल्यू आउट हो गए, तो वही हैंड्सकॉम्ब ने 84 गेंदों पर 31 रन बना कर जडेजा का शिकार हो गए। मैच में एलेक्स केरी ने भी 33 गेंदों पर 7 चौके लगाते हुए 36 रन बटोरे, वही कप्तान पैटकमिंस 14 गेंदों पर 6 रन ही बना पाए।

मैच में पहले गेंदबाजी करते हुए भारतीय टीम की ओर से रविंद्र जडेजा ने ऑस्ट्रेलिया की आधी टीम को पवेलियन भेज दिया था। बता दें कि मैच में 22 ओवर गेंदबाजी करते हुए रविंद्र जडेजा ने 43 रन देते हुए कुल 5 विकेट अपने नाम किए। इस दौरान रविंद्र जडेजा ने 8 ओवर मेडन भी निकालें। वही जडेजा के अलावा आर अश्विन ने 15.5 ओवर गेंदबाजी करते हुए 42 रन दिए और 3 सफलता प्राप्त की। इसके अलावा मोहम्मद शमी और मोहम्मद सिराज ने भी एक-एक विकेट अपने नाम किया।

रोहित शर्मा ने जड़ा अर्ध शतक

ऑस्ट्रेलिया ने पहले टेस्ट की पहली पारी में 63.5 ओवर में 10 विकेट के नुकसान पर 177 रन बनाए। वही भारतीय टीम ने दिन खत्म होने से पहले 24 ओवर में 1 विकेट के नुकसान पर 77 रन बना लिए हैं। मैच में कप्तान रोहित शर्मा ने 69 गेंदों पर अपना अर्धशतक लगाते हुए 56 रन बना लिए हैं। इस दौरान रोहित शर्मा ने 9 चौके और एक छक्का लगाया। वही रविचंद्रन अश्विन दिन खत्म होने तक 5 गेंदों पर 0 रन बनाकर खेल रहे हैं। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टेस्ट मैच का पहला दिन भारतीय टीम के लिए बेहद ही शानदार रहा। हालांकि मैच में के एल राहुल 71 गेंदों पर 20 रन बनाकर टार्ड मर्फी की गेंद पर आउट हो चुके हैं।

Tikam Bairagi
टीकम एक अनुभवी समाचार लेखक हैं। उन्हें तकनीक, खेल, मनोरंजन, स्वास्थ्य समाचार में 2 वर्षों से अधिक का अनुभव है। इसके अलावा उनकी रुचि नई चीजों के सीखने और पुस्तके पड़ने में है। आप tikam@oispice.com पर शनाया से संपर्क कर सकते हैं।