IND vs AUS Highlights: भारत ने 44 रनों से जीता दूसरा टी 20 मुकाबला – तिरुवनंतपुरम में भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच दूसरा T20 मुकाबला खेला गया। जिसमें भारत ने 44 रनों से जीत दर्ज करते हुए 5 मैचों की T20 सीरीज में 2-0 से बढ़त बना ली है। भारतीय टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 235 रन बनाए थे। वही जवाब में ऑस्ट्रेलिया की टीम 191 रन ही बना सकी और लगातार दूसरा मुकाबला हार गई।
ऋतुराज, ईशान और यशस्वी जायसवाल ने लगाए अर्धशतक
भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया का दूसरा T20 मुकाबला (India vs Australia 2nd T20) ग्रीन फील्ड इंटरनेशनल स्टेडियम तिरुवनंतपुरम में खेला गया। जहां पर ऑस्ट्रेलिया ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। पहले बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम की ओर से यशस्वी जायसवाल और ऋतुराज गायकवाड़ ने भारतीय टीम को शानदार शुरुआत दिलाई। इस दौरान टीम ने मात्र 5.5 ओवर में ही 77 रन बना लिए थे हालांकि फिर यशस्वी जयसवाल 25 गेंद पर 53 रन बनाकर आउट हो गए। वहीं इसके बाद ईशान किशन और ऋतुराज गायकवाड़ ने पारी को संभाला। इस दौरान किशन किशन 32 गेंद पर तीन चौके और चार शानदार छक्के लगाते हुए 52 रन बनाकर आउट हो गए।
वहीं मैच में सूर्यकुमार यादव भी 10 गेंद पर 19 रन बनाकर चलते बने। वहीं मैच में ऋतुराज गायकवाड़ ने 46 गेंद पर 58 रनों की पारी खेली। वही मध्य क्रम में बल्लेबाजी करने आए रिंकू सिंह ने दूसरे T20 मुकाबले में ताबड़तोड़ पारी खेली। इस दौरान उन्होंने मात्र 9 गेंद में चार चौके और दो छक्के लगाते हुए 31 रन बना डालें। यशस्वी जायसवाल, ऋतुराज गायकवाड और ईशान किशन की अर्धशतकिय पारी की बदौलत भारतीय टीम ने 20 ओवर में चार विकेट खोकर 235 रन बना दिए।
44 रनों से हारी ऑस्ट्रेलिया
236 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी ऑस्ट्रेलिया की टीम ने अपना पहला विकेट मैथ्यू शॉर्ट के रूप में मात्र 35 रनों पर ही खो दिया। बता दे कि शॉर्ट 10 गेंद पर 19 रन बनाकर चलते बने। वहीं इसके बाद जोश इंग्लिश भी मात्र 2 रन ही बना पाए। इसके बाद ग्लेन मैक्सवेल ने 8 गेंद पर 12 रनों का योगदान दिया। वही मैच में स्टीव स्मिथ ने 16 गेंद पर 19 रनो की पारी खेली और फिर वह भी प्रसिद्ध कृष्णा का शिकार हो गए। वही मैच में मार्कस स्टोइनिस और टिम डेविड ने कुछ हद तक पारी को संभाला। इस दौरान टिम डेविड 22 गेंद पर 37 रन बनाकर रवि बिश्नोई के गेंद पर ऋतुराज गायकवाड को अपना कैच थमा बैठे। वहीं मार्कस स्टोइनिस भी 25 गेंद पर 45 रन बनाकर चलते बने।
वहीं कप्तान मैथ्यू वेड एक छोर पर बने हुए थे इस दौरान उन्होंने 23 गेंद पर नाबाद 42 रनों की पारी खेली हालांकि उन्हें दूसरे छोर पर किसी का साथ नहीं मिला। सीन एबाट, नाथन एलिस और एडम जंपा तीनों ही बल्लेबाज एक-एक रन बनाकर पवेलियन लौट गए और ऑस्ट्रेलिया की टीम यह मुकाबला 44 रन से हार गई। बता दे की भारतीय गेंदबाजों की ओर से पांचो ही गेंदबाजों को विकेट मिला। इस दौरान प्रसिद्ध कृष्णा और रवि बिश्नोई को तीन-तीन विकेट मिले तो वही अर्शदीप सिंह, अक्षर पटेल और मुकेश कुमार के नाम एक-एक सफलता रही। जानकारी के लिए बता दे कि भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया का तीसरा T20 मुकाबला 28 नवंबर को गुवाहाटी में खेला जाएगा।







