Ind vs Aus 3rd day: WTC में ऑस्ट्रेलिया का दबदबा कायम, 296 रनों की बनाई बड़त – इस समय भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच इंग्लैंड के द ओवल स्टेडियम में WTC यानी वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप का फाइनल मुकाबला खेला जा रहा है। बता दें कि अपनी पहली पारी में ऑस्ट्रेलिया ने 469 रन बनाए थे तो वही भारतीय टीम अपनी पहली पारी में 296 रन बनाकर ही ऑल आउट हो गई। बता दें कि भारतीय टीम की ओर से अजिंक्य रहाणे ने 129 गेंद पर शानदार को 89 रनों की पारी खेली तो वही शार्दुल ठाकुर ने भी 109 दिन पर 51 रन बनाए। इसके अलावा मैच में ऑलराउंडर रविंद्र जडेजा ने 51 गेंदों पर 48 रन बनाए। इसके अतिरिक्त भारतीय टीम का कोई भी खिलाड़ी अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पाया और 69.4 ओवर में 296 के स्कोर पर भारतीय टीम ऑल आउट हो गई।
मैच के तीसरे दिन श्रीकर भारत 15 गेंद पर 5 रन बनाकर चलते बने तो वही उमेश यादव भी 11 गेंद पर 5 रन बनाकर पेट कमिंस के हाथों आउट हो गए। वही मोहम्मद शमी भी 11 गेंद पर 13 रन बनाकर पवेलियन लौट गए। ऑस्ट्रेलिया की ओर से गेंदबाजी करते हुए पेट कमिंस ने सबसे ज्यादा 3 विकेट चटकाए तो वही मिचेल स्टार्क, कैमरन ग्रीन और बोलैंड को दो-दो सफलता मिली। वही मैच में नाथन लियोन ने भी 4 ओवर में गेंदबाजी करते हुए 1 विकेट लिया। पहली पारी में ऑस्ट्रेलिया ने 469 रन बनाए थे तो वहीं भारतीय टीम 296 रन ही बना पाई।
वहीं ऑस्ट्रेलिया ने अपनी दूसरी पारी में 123 रनों के स्कोर पर 4 विकेट खो दिए हैं। बता दें कि सलामी बल्लेबाज उस्मान ख्वाजा 39 गेंद पर 13 रन बनाते हुए उमेश यादव की गेंद पर श्री कर भरत को अपना कैच थमा बैठे तो वही डेविड वॉर्नर भी 8 गेंद पर 1 रन ही बना पाए। वही मैच में स्टीव स्मिथ 47 गेंद पर 34 रन तथा ट्रेविस हेड 27 गेंदों पर 18 रन बनाते हुए रविंद्र जडेजा का शिकार हो गए। तीसरे दिन का खेल खत्म होने तक कैमरून ग्रीन 27 गेंद पर 7 रन तथा मार्नस लाबूसेन 118 गेंद पर 41 रन बनाते हुए क्रीज पर मौजूद है। भारतीय टीम की ओर से रविंद्र जडेजा ने 2 तथा उमेश यादव और मोहम्मद सिराज ने एक-एक विकेट लिया है। ऑस्ट्रेलिया की टीम इस समय भारत से 296 रनों से आगे चल रही है।
