Ind vs Aus: तीसरे टेस्ट में 109 रनों पर सिमटी भारत, ऑस्ट्रेलिया ने बनाई 47 रनो की बढ़त – बता दें कि भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया के बीच तीसरा टेस्ट मुकाबला इंदौर के होल्कर स्टेडियम में खेला जा रहा है। जहां पर भारतीय टीम पहले बल्लेबाजी करते हुए मात्र 109 रनों पर ही ऑल आउट हो गई। जिसके बाद ऑस्ट्रेलिया टीम ने दिन का खेल खत्म होने तक चार विकेट के नुकसान पर 156 रन बना लिए हैं। बता दें कि ऑस्ट्रेलिया की टीम मैच में 47 रनों से आगे चल रही है।
जानकारी के लिए बता दे कि भारतीय टीम इस समय चार मैचों की टेस्ट सीरीज में 2-0 से आगे चल रही है। हालांकि तीसरे टेस्ट मुकाबले में भारतीय टीम का प्रदर्शन बेहद ही खराब रहा। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी रोहित शर्मा की कप्तानी वाली भारतीय टीम 33.2 ओवर में 109 रन पर ही सिमट गई। इस दौरान विराट कोहली ने सबसे ज्यादा 52 गेंदों पर 22 रन बनाए तो वही कप्तान रोहित शर्मा के 23 गेंद में तीन चौके लगाते हुए 12 रनों पर ही मैट कुन्हेनमैन की गेंद पर एलेक्स केरी को अपना कैच थमा बैठे। वही मैच में शुभमन गिल भी 18 गेंदों पर 21 रन बना कर पवेलियन लोट गए।
इसके अतिरिक्त टेस्ट की दीवार कहे जाने वाले चेतेश्वर पुजारा 4 गेंदों पर 1 रन बनाकर आउट हो गए। इसके अलावा रविंद्र जडेजा भी मात्र 4 रन बना कर नाथन लियोन को कैच थमा बैठे। वही मैच में श्रेयस अय्यर और मोहम्मद सिराज बिना खाता खोले ही पवेलियन चलते बने। इसके अलावा उमेश यादव और श्रीकर भरत भी केवल 17 रनों की पारी खेल पाए। इसके अतिरिक्त रविचंद्रन अश्विन ने 3 तथा अक्षर पटेल ने नाबाद 12 रन बनाए। ऑस्ट्रेलिया की ओर से गेंदबाजी करते हुए मैट कुन्हेनमैन मैं सबसे ज्यादा पांच विकेट लिए तो वही नाथन लियोन ने 3 तथा टॉड मर्फी ने एक विकेट चटकाया।
110 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी ऑस्ट्रेलिया को लक्ष्य हासिल करने में बिल्कुल भी परेशानी नहीं हुई। हालाँकि टीम का पहला विकेट ट्रेविस हेड के रूप में जल्दी ही गिर गया था। बता दे कि मैच में ट्रेविस हेड 6 गेंदों पर 9 रन बनाकर ही रविंद्र जडेजा की गेंद पर एलबीडब्ल्यू हो गए थे। हालांकि फिर उस्मान ख्वाजा ने बेहतरीन पारी खेलते हुए 147 गेंदों पर 60 रन जड़ दिए। इस दौरान उस्मान ख्वाजा ने 4 चौके भी लगाए। इस के अतिरिक्त मैच में मार्नस लाबूशेन ने 31 तथा स्टीव स्मिथ ने 26 रनों की पारी खेली। वही दिन का खेल खत्म होने तक ऑस्ट्रेलिया ने 54 ओवर में 4 विकेट के नुकसान पर 156 रन बना लिए थे इस दौरान पीटर हैंडस्कॉन्ब तथा कैमरून ग्रीन 6 रनों के साथ क्रीज़ पर मौजूद थे। बता दें कि भारतीय टीम की ओर से गेंदबाजी करते हुए रविंद्र जडेजा ने ऑस्ट्रेलिया के चारो विकेट चटकाए।
