Ind vs Aus: दूसरी पारी में 163 रनों पर सिमटी भारतीय टीम, ऑस्ट्रेलिया के सामने रखा 75 रनों का लक्ष्य – भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया के तीसरे टेस्ट मुकाबले के दूसरे दिन भी भारतीय टीम का प्रदर्शन बेहद निराशाजनक रहा। पहली पारी में 109 रनों पर ऑल आउट होने वाली भारतीय टीम दूसरी पारी में भी कुछ खास नहीं कर पाई और केवल 165 रनों पर ही ढेर हो गई।
पहले दिन का खेल खत्म होने तक ऑस्ट्रेलिया में 54 ओवर में 4 विकेट के नुकसान पर 156 रन बना लिए थे। इस दौरान पीटर हैंडस्कॉन्ब तथा कैमरून ग्रीन क्रीज़ पर मौजूद थे। हालांकि दूसरे दिन ऑस्ट्रेलिया की टीम बड़ा स्कोर नहीं बना पाई और कैमरुन ग्रीन मात्र 21 रनों पर ही उमेश यादव का शिकार हो गए तो वही पीटर हैंड्सकॉम्ब भी 19 रन ही बना पाए। इसके बाद कोई भी बल्लेबाज दहाई का आंकड़ा नहीं छू पाया तथा ऑस्ट्रेलिया की पहली पारी 197 रनों पर ही रुक गई।
वहीं दूसरी पारी में भी भारतीय टीम का टॉप ऑर्डर फ़ैल रहा। कप्तान रोहित शर्मा 33 गेंदों पर 12 रन ही बना पाए तो वही शुभमन गिल 5 रन बनाकर नाथन लियोन की गेंद पर चलते बने। हालांकि फिर चेतश्वर पुजारा ने पारी को संभालते हुए 142 गेंदों पर 59 रनो की पारी खेली। इस दौरान चेतेश्वर पुजारा ने पांच चौके और एक छक्का लगाया। वही मैच में विराट कोहली सस्ते में ही अपना विकेट देते चले। दूसरी पारी में भी विराट कोहली का बल्ला कुछ खास नहीं चला और वह केवल 26 गेंदों पर 13 रन बनाकर ही आउट हो गए।
मैच में रविंद्र जडेजा 7 तथा विकेटकीपर बल्लेबाज श्रीकर भरत 3 रन पर ही नाथन लियोन की गेंद पर आउट हो गए। हालांकि इस दौरान श्रेयस अय्यर ने अपनी टीम के लिए 26 रन जोड़े परंतु वह भी बड़ी पारी नहीं खेल पाए। इसके अलावा मैच में रविचंद्रन अश्विन ने 16 तथा अक्षर पटेल ने नाबाद 15 रनों की पारी खेली। वहीं मैच में उमेश यादव और मोहम्मद सिराज अपना खाता भी नहीं खोल पाए। बता दें कि ऑस्ट्रेलिया की ओर से गेंदबाजी करते हुए नाथन लियोन ने सबसे ज्यादा 8 विकेट चटकाए तो वही मिचेल स्टार्क और मैथ्यू कुहनेमन के नाम भी एक-एक सफलता रही।
दूसरी पारी में भारतीय टीम 60.3 ओवर में 163 रनों पर ऑल आउट हो गई। भारतीय टीम ने ऑस्ट्रेलिया को 75 रनों का लक्ष्य दिया है। यदि तीसरे दिन ऑस्ट्रेलिया 75 रनों का आसान लक्ष्य प्राप्त कर लेती है तो यह टेस्ट मुकाबला तीसरे दिन ही समाप्त हो जाएगा और ऑस्ट्रेलिया की टीम सीरीज में वापसी कर लेगी। बता दें कि अभी भारतीय टीम इस सीरीज में 20 से आगे चल रही है।
