Ind vs Aus

Ind vs Aus: तीसरे टेस्ट मुकाबले में 9 विकेट से जीता ऑस्ट्रेलिया, WTC के फाइनल में बनाई जगह – इंदौर में हो रहे तीसरे टेस्ट में ऑस्ट्रेलिया ने 9 विकेट से जीत दर्ज कर ली है। बता दे कि भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया चार मैचों की टेस्ट सीरीज के शुरुआती दोनों मैचों में भारतीय टीम ने जीत दर्ज की थी। वहीं तीसरे मुकाबले में भारतीय टीम को 9 विकेट से हार का सामना करना पड़ा। हालांकि अभी भारतीय टीम सीरीज में 2-1 से आगे चल रही है।

तीसरे टेस्ट मुकाबले में भारतीय टीम पहली पारी में 109 और दूसरी पारी में 163 रन ही सिमट गई। बता दें कि अपनी पहली पारी में ऑस्ट्रेलिया ने 197 रन बना लिए थे। जिसके बाद उसे 88 रनों की बढ़त मिली थी। वही भारत दूसरी पारी में मात्र 163 रन ही बना पाया जिसके बाद ऑस्ट्रेलिया के सामने 76 रनों का लक्ष्य था। जिसके बाद ऑस्ट्रेलिया टीम ने मैच के तीसरे दिन 18.5 ओवर में 1 विकेट के नुकसान पर ही यह मैच अपने नाम कर लिया।

वही इस मैच में जीत दर्ज करते हुए ऑस्ट्रेलिया ने सीरीज में वापसी की है तथा जून में होने वाले वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में पहुंचने वाली पहली भी टीम बन गई है। मैच के तीसरे दिन 76 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी ऑस्ट्रेलिया की टीम का पहला विकेट उस्मान ख्वाजा के रूप में रविचंद्रन अश्विन ने शुरुवाती ओवर में ही ले लिया था। परंतु फिर ट्रेविस हेड और मार्नस लाबूशेन ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए टीम को जीत दिला दी। इस दौरान ट्रेविस हेड ने 53 गेंदों पर छह चौके और एक छक्का लगाते हुए नाबाद 49 रनों की पारी खेली तो वही मार्नस लाबूशेन ने 58 गेंदों पर नाबाद 28 रन बनाए।

भारत के खिलाफ तीसरा टेस्ट मुकाबला जीतने के बाद ऑस्ट्रेलिया टीम विश्व टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में पहुंच गई है। यदि भारतीय टीम यह मैच जीत जाती तो वह निश्चित रूप से फाइनल में पहुंच जाती। परंतु अब उसे इंतजार करना होगा। बता दे कि वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप का फाइनल 7 से 11 जून तक इंग्लैंड के ओवल में खेला जाएगा। वही जानकारी के लिए बता दें कि विश्व टेस्ट चैंपियनशिप अवधि में ऑस्ट्रेलिया ने 18 में से 11 टेस्ट मुकाबलों में जीत दर्ज की है तो वहीं भारतीय टीम 18 टेस्ट मैचों में केवल 10 ही मैच जीत पाई। ऐसे में ऑस्ट्रेलिया के पास 68.52 प्रतिशत अंक हो गए वहीं भारतीय टीम के 60.29 प्रतिशत अंक के साथ दूसरे नंबर पर है।

यदि भारतीय टीम ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ चौथा टेस्ट मुकाबला जीत जाती है तो वह निश्चित रूप से फाइनल में पहुंच जाएगी। परन्तु यदि ऐसा नहीं होता है और वह टेस्ट में हार जाती है या फिर चौथा टेस्ट मैच ड्रॉ हो जाता है तो फिर भारतीय टीम के सामने मुश्किल होगी। फिर उसे न्यूजीलैंड और श्रीलंका के खिलाफ होने वाले टेस्ट मैचों के परिणामों पर निर्भर रहना होगा। वही श्रीलंका बनाम न्यूजीलैंड दो टेस्ट मैचों की सीरीज में भारतीय टीम चाहेगी की न्यूजीलैंड कम से कम 1 मैच में जरूर जीत जाए जिससे कि भारतीय टीम वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में पहुंच पाएगी।

जानकारी के लिए बता दे कि भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया के बीच चौथा और आखिरी टेस्ट मुकाबला 9 से 13 मार्च तक अहमदाबाद में खेला जाएगा। वहीं वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के लिए भारतीय टीम के लिए यह मुकाबला बेहद ही अहम होने वाला है।

टीकम एक अनुभवी समाचार लेखक हैं। उन्हें तकनीक, खेल, मनोरंजन, स्वास्थ्य समाचार में 2 वर्षों से अधिक का अनुभव है। इसके अलावा उनकी रुचि नई चीजों के सीखने और पुस्तके पड़ने में है। आप tikam@oispice.com पर शनाया से संपर्क कर सकते हैं।