IND vs AUS: चौथे T20 मुकाबले में इस खिलाड़ी को मिली जगह, रायपुर में खेला जाएगा मैच – भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया (Ind vs Aus) 5 मैचों की T20 सीरीज का चौथा मुकाबला कल यानी 1 दिसंबर को रायपुर में खेला जाएगा। बता दे कि यह मुकाबला रायपुर शहर के शहीद वीर नारायण सिंह अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम में आयोजित होगा। फिलहाल भारतीय टीम इस सीरीज में 2-1 से आगे चल रही है। टीम ने शुरुआती दोनों ही मुकाबले में जीत दर्ज की थी परंतु तीसरा T20 मुकाबले में टीम को हार का सामना करना पड़ा। ऐसे में चौथा मुकाबला (Ind vs Aus 4th T20) काफी ज्यादा रोमांचक रहने वाला है।
रायपुर में खेला जाएगा पहला T20 इंटरनेशनल
चौथा T20 मुकाबला (Ind vs Aus 4th T20) शहीद वीर नारायण सिंह अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम में खेला जाएगा। बता दे कि इस स्टेडियम में अभी तक केवल एक वनडे इंटरनेशनल मैच हुआ है जो कि भारत और न्यूजीलैंड (Ind vs NZ) के बीच खेला गया था। जिसमें न्यूजीलैंड की टीम पहले बल्लेबाजी करते हुए मात्र 108 रनो पर ही ऑल आउट हो गई और भारत ने यह मैच दो विकेट्स खोकर अपने नाम कर लिया था। वहीं भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया (Ind vs Aus) के बीच खेला जाने वाला T20 मुकाबला इस मैदान पर पहला इंटरनेशनल T20 मैच होगा।
चौथे T20 मुकाबले में श्रेयस अय्यर की होगी वापसी
इस (Ind vs Aus T20 Series) सीरीज में ओपनर ऋतुराज गायकवाड और यशस्वी जायसवाल ने शानदार प्रदर्शन किया परंतु तिलक वर्मा उम्मीद के मुताबिक प्रदर्शन करने में असमर्थ रहे। वहीं चौथे और पांचवें T20 मुकाबले में श्रेयस अय्यर टीम के साथ शामिल होंगे। ऐसे में प्लेइंग इलेवन से तिलक वर्मा की छुट्टी हो सकती है। इस प्रकार भारतीय टीम के टॉप 4 में ऋतुराज गायकवाड, यशस्वी जायसवाल, ईशान किशन और श्रेयस अय्यर होंगे। वहीं कप्तान सूर्यकुमार यादव (Surya Kumar Yadav) पांचवें नंबर पर बल्लेबाजी के लिए आ सकते हैं तथा छठे पर रिंकू सिंह का आना तय माना जा रहा है।
