Ind vs Aus: चौथे टेस्ट की पहली पारी में ऑस्ट्रेलिया ने बनाए 255 रन, उस्मान ख्वाजा ने जड़ा शतक – बता दें कि भारत इस समय ऑस्ट्रेलिया के साथ चार मैचों की टेस्ट सीरीज खेल रहा है। जिसमें भारतीय टीम ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए शुरुआती दो मुकाबलों में जीत दर्ज की थी। उसके बाद ऑस्ट्रेलिया ने शानदार वापसी करते हुए तीसरा टेस्ट मुकाबला जीत लिया। भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया सीरीज में इस समय भारतीय टीम 2-1 से आगे चल रही है वहीं इस सीरीज का चौथा मुकाबला अहमदाबाद में खेला जा रहा है।
चौथे मुकाबले में टॉस जीतकर ऑस्ट्रेलिया के कप्तान स्टीव स्मिथ ने बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया। वही पहले बल्लेबाजी करते हुए ऑस्ट्रेलिया टीम ने अपनी पहली पारी में 4 विकेट के नुकसान पर 255 रन बना डाले। इस दौरान उस्मान ख्वाजा ने 251 गेंदों पर नाबाद 104 रनों की पारी खेली। इस दौरान उस्मान ख्वाजा ने 15 चौके भी लगाए। हालांकि पूरी पारी में ऑस्ट्रेलिया की ओर से कोई भी बल्लेबाज छक्का नहीं लगा पाया।
सलामी बल्लेबाज ट्रेविस हेड ने 44 गेंदों पर 7 चौके लगाते हुए 32 रन बनाए और फिर रविचंद्रन अश्विन की गेंद पर रविंद्र जडेजा को कैच थमा बैठे तो वहीं मार्नस लाबूशेन 20 गेंदों पर 3 रन ही बना पाए। इसके अलावा कप्तान स्टीव स्मिथ भी कुछ खास नहीं कर पाए और 135 गेंदों पर 38 रन बनाते हुए रविंद्र जडेजा की गेंद पर आउट हो गए। हालांकि दूसरी छोर पर उस्मान ख्वाजा बने हुए थे। इसके अलावा पीटर हैंडस्कॉन्ब भी 27 गेंदों में मात्र 17 रनों का ही योगदान दे पाए और मोहम्मद शमी की गेंद पर आउट हो गए। मैच में कैमरून ग्रीन ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए 64 गेंदों में आठ चौके लगाते हुए 49 रनों की पारी खेली।
भारतीय टीम की ओर से गेंदबाजी करते हुए मोहम्मद शमी ने सबसे ज्यादा 2 विकेट अपने नाम किए। मैच में मोहम्मद शमी ने 17 ओवर में गेंदबाजी करते हुए 65 रन विरोधी टीम को दिए। इसके अलावा मैच में रविचंद्रन अश्विन और रविंद्र जडेजा को भी एक-एक विकेट मिला। इस दौरान रविचंद्रन अश्विन ने 25 ओवर में 57 तथा रविंद्र जडेजा ने 20 ओवर में 49 रन दिए।
बता दें कि ऑस्ट्रेलिया ने अपनी पहली पारी में पहले दिन 4 विकेट के नुकसान पर 255 रन बना लिए हैं। वही दिन का खेल खत्म होने तक उस्मान ख्वाजा और कैमरून ग्रीन क्रीज़ पर मौजूद थे जानकारी के लिए बता दें कि यदि भारतीय टीम चौथा मुकाबला जीत लेती है तो वह आसानी से वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में पहुंच सकती है। वहीं ऑस्ट्रेलिया पहले ही वर्ल्ड चैंपियनशिप के फाइनल में अपनी जगह बना चुकी है।
