Ind vs Aus

दूसरे दिन का खेल खत्म, ऑस्ट्रेलिया ने दिया 481 रन का लक्ष्य, भारत ने बनाएं 36/0- भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच चौथा मुकाबला अहमदाबाद में खेला जा रहा है। जिसमें पहले दिन ऑस्ट्रेलिया ने 4 विकेट के नुकसान पर 255 रन बनाए थे। वही दिन का खेल खत्म होने तक उस्मान ख्वाजा 104 रनों के साथ तथा कैमरून ग्रीन 49 रनों के साथ क्रीज़ पर मौजूद थे।

वहीं दूसरे दिन ऑस्ट्रेलिया की टीम ने 167.2 ओवर में 480 रन बनाए। इस दौरान उस्मान ख्वाजा ने 422 गेंदों पर 21 चौके लगाते हुए 180 रन बना दिए। वहीं कैमरून ग्रीन ने भी अपना शतक लगाते हुए 170 गेंदों में 114 रनों की पारी खेली। इस के अलावा विकेटकीपर बल्लेबाज एलेक्स केरी 4 गेंदों पर बिना अपना खाता खोले रविचंद्रन अश्विन की गेंद पर अक्षर पटेल को अपना कैच थमा बैठे। वहीं मैच में मिचेल स्टार्क भी कुछ खास प्रदर्शन नहीं कर पाए और मात्र 20 गेंदों में 6 रन बनाकर आउट हो गए। इसके अलावा लियोन नाथन ने अपनी टीम के लिए 96 गेंदों में छह चौके लगाते हुए 34 रन जोड़े। वहीं मैच में टॉड मर्फी ने 61 गेंदों पर 41 रनों की पारी खेली।

बता दें कि भारतीय टीम की ओर से गेंदबाजी करते हुए रविचंद्रन अश्विन ने सबसे ज्यादा 6 विकेट लिए। इस दौरान अश्विन ने 47.2 ओवर में 91 रन दिए। जानकारी के लिए बता दें कि पहली पारी में गेंदबाजी करते हुए मोहम्मद शमी ने 2 तथा रविंद्र जडेजा और अक्षर पटेल ने एक-एक विकेट चटकाए।

अपनी पहली पारी में ऑस्ट्रेलिया में 480 रन बनाए हैं। वही भारत को पहली पारी में 481 रनों का लक्ष्य मिला है। जिसके बाद दूसरे दिन भारतीय टीम ने बेहतरीन शुरुआत करते हुए 10 ओवर में बिना किसी नुकसान के 36 रन बना लिए हैं। इस दौरान रोहित शर्मा 33 गेंदों पर 17 रन तथा शुभमन गिल 27 गेंद पर 18 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद है। गौरतलब है कि चार मैचों की टेस्ट सीरीज में भारतीय टीम अभी 2-1 से आगे चल रही है। बता दें कि वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में पहुंचने के लिए भारतीय टीम के लिए चौथा टेस्ट मुकाबला जितना बेहद ही आवश्यक है।

Shambhavi Kumari
शांभवी कुमारी न्यूज़ हिंदी 360 के लिए एक अनुभवी समाचार लेखिका हैं। उन्हें तकनीक, खेल और स्वास्थ्य समाचार में 3 वर्षों से अधिक का अनुभव है। इसके अलावा, उसे नई चीजों के बारे में पढ़ना और लिखना पसंद है। शांभवी से ईमेल shambhavi@oispice.com के माध्यम से संपर्क किया जा सकता है